फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Women did not express their opinion on the formation of the new government

Gorakhpur News: नई सरकार से रोजगार दिलाने और महंगाई कम करने की उम्मीद, महिलाओं ने रखी ये बड़ी राय

Wed, 05 Jun 2024 11:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 05 Jun 2024 11:43 AM IST
विज्ञापन
Women did not express their opinion on the formation of the new government
लोकसभा चुनाव के नतीजे। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

चुनाव परिणाम आने के बाद आधी आबादी, बनने वाली नई सरकार का स्वागत कर रही है। मतदान करने के बाद वे अपने मुद्दों पर खुलकर बोलते हुए महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण की बात करने वाली सरकार को चुनने का दावा कर रही हैं।

विज्ञापन


राम मंदिर, तीन तलाक और महिला सुरक्षा के मामले में सरकार का समर्थन करने के साथ ही नई सरकार से रोजगार दिलाने और महंगाई कम करने की उम्मीद कर रही हैं। उनका कहना है कि सरकार जिस प्रकार देश के लोगों के कल्याण के लिए नई-नई योजनाएं बनाती रही है, उसी प्रकार से आगे भी बनाती रहे।
विज्ञापन


बेतियाहाता की स्वाति अग्रवाल ने कहा कि सरकार ने महिला सशक्तीकरण को लेकर जो कार्य किया है, जीत दिलाने में उसका महत्वपूर्ण योगदान है। अब सरकार को महंगाई कम करने के बारे में सोचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैमिनी तारामंडल की राधा सिंह ने कहा कि मंदिर और विकास के नाम पर वोट मिला। अब सच में विकास की आवश्यकता है। नई सरकार का स्वागत है। उम्मीद है कि सरकार ने जो वादे किए हैं, उन्हें निष्ठा के साथ पूरा किया जाए।

रेल विहार कॉलोनी की अमरजीत कौर ने कहा कि
नौकरियों में पारदर्शिता लाना सरकार का अच्छा कदम रहा है। अब नौकरियों के अवसर की बहुलता के साथ कम समय में नियुक्ति करने की जरूरत है। ताकि पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण महिलाएं पीछे न रह जाएं।

तारामंडल की दविंदर कौर ने कहा कि सरकार का स्वागत है। शिक्षा और स्वास्थ्य पर सरकार ने अच्छा काम किया है। अब महंगाई और बच्चों के स्कूल की महंगी फीस पर अंकुश लगाने की जरूरत है।

गीता प्रेस की सबा नाजीन ने बताया कि महिलाओं को आत्म सुरक्षा और स्वरोजगार की जरूरत है, जो इस सरकार से मिला है। सरकार को इसकी रफ्तार और तेज करने की जरूरत है। कागजों से हटकर धरातल पर देखने की आवश्यकता है।

साहबगंज मोना ने बताया कि लड़कियों की सुरक्षा और उनके सम्मान की रक्षा करने में सरकार तत्परता दिखाती है। महिलाओं के हक में बनाए गए कानून ने सरकार को महिला हितैषी बनाया है।


बशारतपुर के अनुराधा जानसन ने बताया कि सफाई और स्वच्छता को लेकर सरकार ने अच्छा काम किया है। शहर की स्थिति काफी सुधरी है। व्यक्तिगत हित से दूर शहर के विकास के नाम पर सरकार को चुना है।

बशारतपुर निशा जोयल ने
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार ने पिछली सरकार से अच्छा काम किया है। महिला सुरक्षा व्यवस्था को और सशक्त करने की जरूरत है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed