फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Direct recruitment of doctors in railway hospitals

Gorakhpur News: रेलवे चिकित्सालयों में हो चिकित्सकों की सीधी भर्ती

Tue, 31 Oct 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 31 Oct 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Direct recruitment of doctors in railway hospitals
अंग्रेजों के जमाने से चली आर रही भर्ती की प्रक्रिया में बदलाव समय की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के कोषाध्यक्ष मनोज कुमार द्विवेदी एवं कार्यकारिणी सदस्य ओम प्रकाश सिंह ने रेलवे चिकित्सालयों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की सीधी भर्ती की मांग की है। रेलवे अधिकारियों को पत्र भेजकर अंग्रेजों के जमाने से चली आ रही सामान्य चिकित्सकों की भर्ती करने की व्यवस्था में बदलाव समय की मांग है।
उन्होंने कहा देशभर के जिला स्तरीय चिकित्सालयों में जब हर बीमारी के विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती हो रही है तो रेलवे के चिकित्सालय इससे अछूता क्यों है। रेलवे के पास चिकित्सा से संबंधित जिस प्रकार की आधारभूत संरचना है, उसे खड़ा करना एक कठिन काम है, लेकिन इस अति विशिष्ट एवं उत्कृष्ट संरचना का योग्य चिकित्सकों के अभाव में क्षरण होना दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन

रेलवे के चिकित्सालयों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती का अधिकार महाप्रबंधक और रेलवे बोर्ड के सदस्यों को दिया जाना चाहिए। आईआरएमएस के जरिए जोनल चिकित्सालयों में पदस्थापित चिकित्सक एक समय के बाद अपने इलाके में चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेन्नई या तिरुवनंतपुरम का आईआरएमएस के जरिए चयनित चिकित्सक, गोरखपुर के केंद्रीय चिकित्सालय में चयनित होने के बाद भी नहीं आतें हैं, क्योंकि उसे जब अच्छा पैकेज उसी के शहर में उसकी शर्तों पर मिल जाएगा तो वो गोरखपुर आने की जहमत क्यों उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed