{"_id":"695abdb52e2b09e1b50a1f0b","slug":"dhaba-owner-and-employee-attacked-fir-registered-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1187114-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ढाबा में मालिक और कर्मचारी पर हमला, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ढाबा में मालिक और कर्मचारी पर हमला, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
गोरखपुर। एम्स थाना क्षेत्र के माड़ापार में 30 दिसंबर की रात यार फैमिली ढाबा के मालिक और कर्मचारी पर हमले का मामला सामने आया है। सीसीटीवी कैमरे में कैद घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में भोला विश्वकर्मा, रामकेश और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ढाबा मालिक अनुज श्रीवास्तव ने बताया कि भोला विश्वकर्मा, रामकेश और दो अज्ञात युवक रात 8:15 बजे ढाबे में आए। गमछा लपेटे इन आरोपियों ने कर्मचारी राजीव जायसवाल से कहासुनी शुरू की। उन्होंने समझाने की कोशिश की लेकिन आरोपियों ने रॉड और डंडे से उन पर हमला कर दिया। मारपीट में दोनों घायल हो गए। आरोपियों ने ढाबे की टेबल, कुर्सी व पंखा भी तोड़ दिया। आरोपी धमकी देते दिखे कि ढाबा बंद कर दो, नहीं तो जान से मार देंगे। अनुज ने 31 दिसंबर को एम्स थाने में तहरीर दी। एम्स थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। ढाबा मालिक का कहना है कि हाईवे पर व्यापार करना अब मुश्किल हो गया है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।