फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Devotees keep fast of Utpanna Ekadashi 2021

Utpanna Ekadashi 2021: श्रद्धालुओं ने रखा उत्पन्ना एकादशी का व्रत, आयुष्मान एवं सौम्य योग से खास बनेगी यह एकादशी

Tue, 30 Nov 2021 03:32 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 30 Nov 2021 03:32 AM IST
सार

पंडित शरद चंद्र मिश्र के अनुसार, इस एकादशी का माहात्म्य अनेक पुराणों में वर्णित है। इस दिन के उपवास से सभी एकादशियों का फल प्राप्त हो जाता है।

विज्ञापन
Devotees keep fast of Utpanna Ekadashi 2021
उत्पन्ना एकादशी - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्पन्ना एकादशी व्रत का पर्व मंगलवार को मनाया जा रहा है। श्रद्धालु व्रत रखकर विधि-विधान से भगवान विष्णु की आराधना करेंगे। पद्मपुराण के अनुसार, इस एकादशी का व्रत करने से सभी व्रतों का फल मिलता है। सभी प्रकार के दुखों का नाश होता है और श्रद्धालु को मोक्ष की प्राप्ति होती है। वाराणसी से प्रकाशित हृषिकेश पंचांग के अनुसार इस दिन हस्त नक्षत्र और आयुष्मान नामक औदायिक एवं सौम्य नामक महाऔदायिक योग है। यह दोनों योग श्रद्धालुओं का रोगों से छुटकारा दिलाकर दीर्घायु प्रदान करेंगे।

विज्ञापन


व्रत का माहात्म्य
पंडित शरद चंद्र मिश्र के अनुसार, इस एकादशी का माहात्म्य अनेक पुराणों में वर्णित है। इस दिन के उपवास से सभी एकादशियों का फल प्राप्त हो जाता है। इस दिन दिया गया दान सहस्त्र गुना होकर प्राप्त होता है। इस एकादशी के माहात्म्य को श्रवण करने से सहस्त्र गोदान का फल प्राप्त होता है।
विज्ञापन


एकादशी व्रत पूजन विधि
ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, यह व्रत मार्गशीर्ष (अगहन) मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को रखा जाता है। व्रती को दशमी के दिन रात को भोजन नहीं करना चाहिए। एकादशी व्रत के दिन ब्रह्म बेला में उठकर दैनिक कर्म स्नानादि से निवृत्त होकर भगवान श्रीकृष्ण को जल, चंदन, धूप, रोली, अक्षत आदि से विधिवत पूजन करें। व्रती एकादशी के दिन व्रत रखकर केवल फलाहार करें। इस दिन अन्न का सेवन वर्जित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed