फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Devesh and Mridul Dubey become Flying Officers of Indian Air Force

Gorakhpur News: देवेश और मृदुल दुबे बने भारतीय वायु सेना के फ्लाईंग ऑफिसर, बढ़ाया गोरखपुर का मान

Fri, 23 Dec 2022 03:05 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज़ एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज़ एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 23 Dec 2022 03:05 PM IST
सार

देवेश का कक्षा 12 के बाद एनडीए में चयन हुआ था। इन्होंने अपना स्नातक दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से पूरा किया। इनके पिता देवरिया में यूपी पुलिस में एसआई के पद पर कार्यरत है। देवेश अपनी सफलता का श्रेय अपने अभिभावकों और गुरुजनों को देते हैं।

 

विज्ञापन
Devesh and Mridul Dubey become Flying Officers of Indian Air Force
बाएं से देवेश और मृदुल । - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर के दो युवक देवेश कुमार शाही और मृदुल दुबे ने भारतीय वायु सेना में फ्लाईंग ऑफिसर का पद प्राप्त कर के अपने क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। मानस विहार कॉलोनी, पोस्ट- जंगल सालिकराम, गोरखपुर निवासी चंद्र भूषण शाही के पुत्र देवेश कुमार शाही का चयन पिछले वर्ष वायु सेना में ए.एफ कैट परीक्षा के अंतर्गत हुआ। जिसके उपरांत उन्होंने एयर फोर्स अकादमी, हैदराबाद से अपनी एक वर्षीय प्रशिक्षण पूर्ण कर फ्लाइंग ऑफिसर का पद अर्जित किया।

विज्ञापन


देवेश का कक्षा 12 के बाद एनडीए में चयन हुआ था। इन्होंने अपना स्नातक दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से पूरा किया। इनके पिता देवरिया में यूपी पुलिस में एसआई के पद पर कार्यरत है। देवेश अपनी सफलता का श्रेय अपने अभिभावकों और गुरुजनों को देते हैं।
विज्ञापन


वहीं ट्रांसपोर्ट नगर, गोरखपुर निवासी मृदुल दुबे का कक्षा 12 के बाद एनडीए एवं आईआईटी में चयन हुआ था। आईआईटी रुड़की से स्नातक पूरा कर के वह एक विदेशी कंपनी में कार्यरत थे जब उनका चयन वायु सेना में हुआ। इनके पिता खलीलाबाद में अंग्रेज़ी के प्रवक्ता हैं। मृदुल अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों, और मित्रों को देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed