फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Despite being disqualified, Riju Rohit received excess salary for 18 months at Gorakhpur AIIMS

गोरखपुर एम्स: अयोग्य होने के बाद भी 18 महीने तक XEN का वेतनमान लेते रहा रिजू रोहित, अब होगी वसूली

Thu, 20 Nov 2025 12:35 PM IST
रोहित सिंह रजनी ओझा, गोरखपुर
रजनी ओझा, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 20 Nov 2025 12:35 PM IST
सार

छह सितंबर 2023 को एम्स में कार्यकारी अभियंता के पद पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई थी। यह पद लेवल 11 का है और सातवें वेतन आयोग में ग्रेड पे 67700-208700 है। इस पद पर नियुक्ति के लिए रिजू रोहित समेत पांच लोगों ने आवेदन किया था। इसमें एक आवेदक को अयोग्य पाया गया। रिजू रोहित की 24 मई 2024 को नियुक्ति की गई।

विज्ञापन
Despite being disqualified, Riju Rohit received excess salary for 18 months at Gorakhpur AIIMS
एम्स में 18 माह तक ईई के पद पर रिजू रोहित की तैनाती रही - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एम्स में अयोग्य की पुष्टि होने पर हटाए गए रिजू रोहित ने 18 महीने तक एक्सईएन का वेतनमान लिया था। अब पद से हटाए जाने के बाद अतिरिक्त वेतनमान भी वसूला जाएगा। एम्स प्रबंधन ने इसकी जानकारी भी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को दे दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय अब रिजू रोहित श्रीवास्तव के मूल विभाग से ज्यादा दी गई सैलरी की वसूली करेगा।
विज्ञापन


उम्मीद है अगले सप्ताह तक इस सम्बन्ध में पत्राचार भी कर दिया जायेगा। एम्स में मीडिया प्रभारी डॉ. आराधना सिंह ने बताया कि रिजू रोहित श्रीवास्तव एम्स से रिलीव हो चुके हैं। बाकी काम स्वास्थ्य मंत्रालय करेगा। कार्यकारी अभियंता इलेक्ट्रिकल रिजू रोहित सीपीडब्लूडी विभाग से प्रतिनियुक्ति पर मई 2024 में एम्स में आए थे। उनकी योग्यता के खिलाफ पिछले वर्ष नवंबर में शिकायत की गई थी।
विज्ञापन

छह सितंबर 2023 को एम्स में कार्यकारी अभियंता के पद पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई थी। यह पद लेवल 11 का है और सातवें वेतन आयोग में ग्रेड पे 67700-208700 है। इस पद पर नियुक्ति के लिए रिजू रोहित समेत पांच लोगों ने आवेदन किया था। इसमें एक आवेदक को अयोग्य पाया गया। रिजू रोहित की 24 मई 2024 को नियुक्ति की गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से शिकायत में कहा गया कि रिजू रोहित श्रीवास्तव की नियुक्ति के नाम पर एम्स गोरखपुर में घोटाला किया गया है। सीपीडब्लूडी में तैनाती के समय वह लेवल छह के अधिकारी थे। उनकी नियुक्ति वर्ष 2015 में 4200 ग्रेड पे पर हुई थी।

एम्स में उनको सीधे लेवल 11 पर नियुक्त कर दिया गया। नियुक्ति के पहले मूल विभाग ने अनापत्ति प्रमाण पत्र भी नहीं दिया था। एम्स के प्रशासनिक अधिकारी पुनीत चतुर्वेदी ने सीपीडब्लूडी के बंगलूरू कार्यालय के एडिशनल डायरेक्टर जनरल को पत्र लिखकर पूरी जानकारी दे दी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed