{"_id":"5e24b7628ebc3e4b5e216941","slug":"desee-liquor-accountant-loot-gorakhpur-city-news-gkp3378686108","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: देसी शराब की दुकान के मुनीम से 1.17 लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: देसी शराब की दुकान के मुनीम से 1.17 लाख की लूट
Mon, 20 Jan 2020 10:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 10:53 AM IST
विज्ञापन
लूट का शिकार मुनीम अमरीश पटेल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गीडा इलाके के बोक्टा में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास रविवार की सुबह देसी शराब की दुकान के मुनीम अमरीश पटेल से नकाबपोश बदमाशों ने तमंचा सटाकर 1.17 लाख रुपये लूट लिए। सूचना पर गीडा थाने की पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम भी पहुंची और मुनीम से पूछताछ की। क्राइम ब्रांच की टीम मुनीम को साथ लेकर बदमाशों की तलाश में जुटी है।
पिपरौली प्रतिनिधि से मिली जानकारी के अनुसार शहर के अनिल कुमार की सहजनवां के भीटी रावत और सीहापार में देसी शराब की दुकान है। भीटीरावत की दुकान पर अमरीश पटेल मुनीम है। प्रतिदिन सुबह मुनीम दुकान के बिक्री की रकम लेकर अनिल कुमार के घर पहुंचाने ले जाते थे। रविवार की सुबह 8.15 बजे अमरीश भीटीरावत के साथ ही सीहापार वाली दुकान से हुई बिक्री के 1.17 लाख रुपये डिग्गी में रखकर शहर स्थित दुकान के मालिक घर आ रहे थे।
अभी वे बोक्टा स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे कि पीछे से एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाशों ने अमरीश को तमंचा सटा दिया और डिग्गी खुलवाकर रकम लूट ली। अमरीश ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सुबह-सुबह लूट की सूचना पर पुलिस हरकत में आ गई। तत्काल गीडा इंस्पेक्टर दिनेश सिंह और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। अभी किसी ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।

सीसीटीवी फुटेज में नहीं दिखी बदमाशों की हरकत
घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगालना शुरू कर दिया। सीओ कैंपियरगंज दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मुनीम ने जिस जगह पर घटना की जानकारी दी है, वहां एक होटल और पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में ऐसा कुछ दिखाई नहीं पड़ रहा है। जिस रास्ते बदमाशों के जाने की बात बताई जा रही है, उधर भी सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन वैसा कोई जाते नहीं दिखा है। वहीं मुनीम ने बताया था कि सहजनवां स्थित पेट्रोल पंप से जैसे ही गाड़ी में तेल भराकर वह कुछ दूर गया, बदमाश आ गए। पहलेे उसे धक्का देकर गिरा दिया और फिर तमंचा सटाकर रकम लूट ली। मुनीम ने बताया कि रुस्तमपुर निवासी अनिल कुमार का भीटीरावत में और उनके भाई रामदरश राय की सीहापार में शराब की दुकान है। वह दोनों ही जगहों से रकम मालिक के यहां पहुंचाता था।
एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता ने बताया कि मुनीम के साथ लूट की घटना की जानकारी पर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा। हाल फिलहाल में घटनाएं बढ़ी हैं। पुलिस को इस पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया गया है।
बढ़ गई लूट की घटनाएं, हाइवे पर अक्सर लोग हो रहे शिकार
दिसंबर अंतिम सप्ताह से जिले में लूट की घटनाएं बढ़ गई हैं। चाहे शहर हो, या ग्रामीण क्षेत्रों में फोरलेन हाइवे, लोग अक्सर लूट के शिकार हो जा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में तो चौरीचौरा से सहजनवां तक फोरलेन से गुजरने वाले लोग लूट की घटनाओं के ज्यादा शिकार हुए हैं।
- 27 दिसंबर खोराबार के कोनी के पास फोरलेन पर ट्रैक्टर-ट्राली सहित सरिया की लूट।
- 28 दिसंबर को तेनुआ टोल प्लाजा के पास फोरलेन पर फैक्ट्री के कर्मचारी को तमंचा सटाकर पर्स और चेन की लूट।
- 29 दिसंबर को सहजनवां के सीहापार के पास साइकिल सवार व्यक्ति से तमंचा सटाकर चार हजार की लूट।
- दो जनवरी को हरनही में एक युवक को तमंचा सटाकर लूट।
- दो जनवरी को गीडा इलाके में फोरलेन पर ट्रेलर चालक का अपहरण कर लूट।

पांच जनवरी को शाहपुर इलाके में रिटायर्ड रेलकर्मी की पत्नी से डेढ़ लाख के गहने की लूट।
सात जनवरी को शाहपुर इलाके में मार्बल कारोबारी की पत्नी की चेन लूटी।
नौ जनवरी को चौरीचौरा के सोनबरसा बाजार में फोरलेन पर कंटेनर चालक को बंधक बना दस हजार रुपये की लूट।
नौ जनवरी को झंगहा इलाके में ट्रक चालक को फोरलेन पर बंधक बना रकम और पहिया की लूट।
10 जनवरी को हरपुर बुदहट में सर्राफ को तमंचा सटाकर 1.25 लाख के जेवरात की लूट।
11 जनवरी को बेलीपार के बाघागाड़ा के पास एमआर को तमंचा सटाकर 22 हजार रुपये की लूट।
18 जनवरी को खोराबार के फोरलेन पर यादव ढाबे के पास अधिवक्ता और उनकी पत्नी से दस हजार रुपये और मंगलसूत्र की लूट।