फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Deputy CM Dinesh sharma took part in social dialogue at Gorakhpur

सामाजिक संवाद: गोरखपुर में बोले डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा, अनुसूचित जाति के सामाजिक उत्थान व राजनीतिक भागीदारी का काम कर रही सरकार

Fri, 10 Dec 2021 07:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 10 Dec 2021 07:16 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि  भाजपा सरकार ने पिछड़ा, अनुसूचित व अनुसूचित जनजाति का सबसे ज्यादा भला किया है। ज्यादातर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया है।

विज्ञापन
Deputy CM Dinesh sharma took part in social dialogue at Gorakhpur
डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार अनुसूचित जाति के सामाजिक उत्थान और राजनीतिक भागीदारी के लिए लगातार काम कर रही है। जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जीवन स्तर को और बेहतर बनाया जा रहा है।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने शुक्रवार को बेनीगंज स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित पिछड़ा व अनुसूचित वर्ग के सामाजिक संवाद में हिस्सा लिया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि  भाजपा सरकार ने पिछड़ा, अनुसूचित व अनुसूचित जनजाति का सबसे ज्यादा भला किया है। ज्यादातर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया है। इसका असर आगामी विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। भाजपा को बड़ा समर्थन मिलने वाला है।
विज्ञापन


कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली भाजपा सरकार ही सबका दुख-दर्द समझती है। भाजपा ही ऐसा राजनीतिक दल है, जहां कार्यकर्ता बूथ अध्यक्ष से प्रदेश अध्यक्ष या फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। बंगारू लक्ष्मण भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

जनता के बीच जाएं, उपलब्धियां बताकर समर्थन मांगें

अनुसूचित जाति के प्रोफेशनल्स (डॉक्टर, फार्मासिस्ट, इंजीनियर, अध्यापक, वकील, पीएचडी व एमएड डिग्रीधारी, व्यावसायी) व सामाजिक कार्यकर्ता बैठे हैं। पहले और अब की सरकार के कामकाज, विकास में अंतर साफ समझ में आता है। अब जरूरत भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाकर समर्थन मांगने की है। सामाजिक संवाद के क्षेत्रीय संयोजक विनोद भारती ने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर को नमन किया।

चुनाव में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण

बेनीगंज स्थित पार्टी कार्यालय आए उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने युवाओं को भी साधा है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में युवाओं की भूमिका महत्चपूर्ण होगी। युवा मोदी-योगी के कामकाज से प्रभावित हैं। अब युवा मोर्चा योद्धा तैयार हो जाएं। सरकार की उपलब्धियों के साथ जनता बीच जाएं। समर्थन मांगें। इसका सकारात्मक परिणाम सामने आएगा।

इस मौके पर भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरुषार्थ सिंह ,महानगर अध्यक्ष सत्यार्थ मिश्रा, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष पुष्पदंत जैन, विभ्राट चंद कौशिक, बांसगांव से भाजपा विधायक विमलेश पासवान, सूरज राय, कर्मवीर सिंह, अमित नारायण मल्ल, रजत गुप्ता, हर्ष श्रीवास्तव, राहुल साहनी, राहुल गिरी, राहुल राणा चौबे, अभिषेक श्रीवास्तव, शशांक द्विवेदी, आलोक, आनंद, शिवम सिन्हा, विजय यादव, विजय जायसवाल, नेहामणि आर्या और धर्मनाथ खरवार मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed