Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria SP recorded statement of teenager who was sold to wedding in Rajasthan

देवरिया: शादी के बहाने राजस्थान में बेची गई किशोरी पहुंची एसपी कार्यालय, न्याय की लगाई गुहार

Tue, 13 Jul 2021 04:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Tue, 13 Jul 2021 04:57 PM IST
सार

खबर छपी तो चेते अफसर, पीड़िता के घर पहुंचे सीओ। प्रभारी एसओ को तलब कर कार्रवाई का आदेश।

विज्ञापन
Deoria SP recorded statement of teenager who was sold to wedding in Rajasthan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवरिया जिले में 2.60 लाख रुपये में शादी के लिए बेची गई एक किशोरी का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में मंगलवार को एसपी डा. श्रीपति मिश्र ने किशोरी का बयान दर्ज किया है। पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना को 45 मिनट तक एसपी को विस्तार पूर्वक बताया तो उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तुरंत एसओजी और महिला थानाध्यक्ष को रवाना कर दिया। लेकिन आरोपियों के मोबाइल नंबर का लोकेशन हरियाणा होने के कारण वह पकड़ में नहीं आ सकें। जबकि दूसरी ओर भाटपारानी के सीओ पंचम लाल ने पीड़िता के घर पहुंच कर मामले की छानबीन की।
विज्ञापन


मंगलवार को अमर उजाला में भटनी थाना क्षेत्र निवासी किशोरी को 2.60 रुपये में बेचे जाने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद पुलिस महकमा सक्रिय हो गया। इस मामले में टालमटोल करने वाली स्थानीय पुलिस पीड़िता की तलाश में जुट गई। लेकिन पीड़िता सुबह ही एसपी से मिलने के लिए पहुंच चुकी थी। 
विज्ञापन


एसपी फरियाद सुन रहे थे, इसी दौरान लाइन में खड़ी पीड़िता जब उनके सामने पड़ी तो वह मामले को लेकर गंभीर हो गए। पीड़िता को अपने कार्यालय में बुलाया और पूरे मामले के बारे में जानकारी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी ने बताया कि उसकी बुआ की बेटी ने राजस्थान में शादी कराई थी। जब वहां गई तो उसका पति वैश्यावृति कराने के लिए दबाव बनाने लगा। इसका विरोध करने पर राज खुला कि उसको बेच दिया गया है। इस पर एसपी ने एसओजी प्रभारी गोपाल राजभर और महिला एसओ प्रीति सिंह को बुलाया। 
Trending Videos

पीड़िता ने बताया कि उसके पति के साथ कुछ लोग शहर में आकर एक होटल में रुके हुए हैं। जो बार- बार बुला रहे हैं। इस पर महिला एसओ और एसओजी ने आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बुना। बिना वर्दी के महिला एसओ पीड़िता को लेकर चलने की तैयारी कर रही थीं। 

जबकि दूसरी तरफ एसओजी ने मोबाइल नंबर का तुरंत लोकेशन निकलवाया तो पता चला कि वह हरियाणा में है। किशोरी को झांसे मे लेने के लिए आरोपी झूठ बोल रहे हैं। शहर से लोकेशन बाहर होने के कारण पुलिस के हाथ आरोपी नहीं लग सके। 

जबकि दूसरी तरफ भाटपार रानी के सीओ पंचम लाल और थाने के पुलिकर्मी किशोरी के घर पहुंच कर जानकारी मांगी लेकिन पीड़िता जिला मुख्यालय चली आई थी। उसको पुलिसकर्मियों ने मोबाइल पर फोन कर थाने आने को कहा है। 

वहीं प्रभारी एसओ अश्वनी प्रधान को एसपी ने बुलाया और मामले में सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया। वहीं मामले को आला अफसरों को न बताने पर फटकार भी लगाई है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी को निर्देश दिया है। सीओ पंचम लाल ने बताया कि पीड़िता के घर गया लेकिन वह मिली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed