फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Janmejai Singh Death News: Deoria Sadar BJP MLA Janmejai Singh passed away due to heart attack in uttar pradesh

यूपी: देवरिया सदर से भाजपा विधायक का दिल का दौरा पड़ने से निधन, लोहिया संस्थान में ली अंतिम सांस

Fri, 21 Aug 2020 11:46 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 21 Aug 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
Janmejai Singh Death News: Deoria Sadar BJP MLA Janmejai Singh passed away due to heart attack in uttar pradesh
भाजपा विधायक जन्मेजय सिंह की मौत। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की सदर सीट के भारतीय जनता पार्टी के विधायक जन्मेजय सिंह का गुरुवार देर रात लखनऊ में हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। 
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने बताया कि रात में उनकी तबीयत खराब होने पर पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद रात दस बजे हालत बिगड़ी तो लोहिया संस्थान रेफर कर दिए गए। यहां मेडिसिन के डॉक्टरों ने देखकर कार्डियोलॉजी विभाग रेफर किया। 
विज्ञापन


लोहिया संस्थान के प्रवक्ता और एमएस डॉ. विक्रम सिंह के मुताबिक पेस मेकर लगाने के दौरान ही उनकी मौत हो गई। उन्हें हार्ट अटैक आया था। इससे पहले सिविल अस्पताल में उनकी कोरोना वायरस संक्रमण की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। विधायक जन्मेजय सिंह इससे पहले बसपा से भी विधायक रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित देवरिया से विधायक जन्मेजय सिंह के असामयिक निधन से दुखी हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जन्मेजय सिंह उत्तर प्रदेश की 16वीं और 17वीं विधान में भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में देवरिया निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। 

जन्मेजय सिंह अपने विधानसभा क्षेत्र की सम्मानित जनता के सुख-दुख के लिए  सदैव तत्पर रहते थे। उनके निधन से देवरिया जनपद व प्रदेश की राजनीति के साथ ही हमारी व्यक्तिगत क्षति भी है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह दिवंगत आत्मा को शांति व शोकाकुल परिवार को इस अपार वज्राघात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने देवरिया सदर विधान सभा क्षेत्र के विधायक जन्मेजय सिंह के आकस्मिक निधन की खबर पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि जन्मेजय सिंह के निधन से पार्टी ने एक समर्पित कार्यकर्ता तथा जनता ने अपना सच्चा हितैषी खो दिया है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को अपने चरणों मे स्थान दें। ओम शांति।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed