फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Deoria News: Rampur factory team became winner in Kabaddi competition

Gorakhpur News: कबड्डी प्रतियोगिता में रामपुर कारखाना की टीम बनी विजेता

Mon, 18 Aug 2025 02:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: Rampur factory team became winner in Kabaddi competition
सोनूघाट। सदर ब्लॉक के ग्राम पंचायत सुबिखर में रविवार को आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाते हुए रोमांचक मुकाबले खेले।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विश्व हिंदू रक्षा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष शिखर गुप्ता और विशिष्ट अतिथि अनिल कुमार यादव ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन भी किया।
प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में शिवपुर और देवरिया कोचिंग के बीच कांटे की टक्कर हुई। शानदार प्रदर्शन करते हुए शिवपुर की टीम ने 28 अंक प्राप्त कर देवरिया कोचिंग को 18 अंकों से हरा दिया। फाइनल मुकाबला रामपुर कारखाना और शिवपुर की टीमों के बीच खेला गया। मैच की शुरुआत टॉस जीतकर रामपुर कारखाना ने की और निर्धारित 20 मिनट के खेल में जबरदस्त खेल दिखाते हुए 23 अंक हासिल किए, जबकि शिवपुर की टीम 17 अंकों पर सिमट गई। इस तरह रामपुर कारखाना की टीम ने खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

स्कोरर की भूमिका में महमूद आलम, कमेंट्री में अजीत यादव और रेफरी के रूप में सूरज गौड़ व रोहित ने अपनी जिम्मेदारी निभाई। कार्यक्रम के आयोजक अवनीश पासवान और अमरेश गुप्ता ने मुख्य अतिथियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान रोशन बहादुर शाही, बड़े शाही, दुर्गेश सिंह, पुष्कल मणि त्रिपाठी, कृष्ण मोहन तिवारी, धनुषधारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed