{"_id":"66e4da7014d3ccd71f074497","slug":"deoria-news-case-registered-against-animal-smugglers-police-searching-through-cctv-footage-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-684203-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पशु तस्करों पर केस दर्ज, सीसीटीवी फुटेज से पुलिस कर रही तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पशु तस्करों पर केस दर्ज, सीसीटीवी फुटेज से पुलिस कर रही तलाश
Sat, 14 Sep 2024 06:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 14 Sep 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। रात में शहर में घूम रहे बोलेरो सवार पशु तस्करों के खिलाफ शुक्रवार को रामगढ़ताल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। अब फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। बोलेरो सवार तस्कर कुशीनगर और बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
इससे पूर्व बृहस्पतिवार की आधी रात बाद एएसपी/सीओ कैंट नेतृत्व में पुलिस टीम ने रुस्तमपुर ढाले से नीचे के उस इलाके का निरीक्षण किया, जहां बुधवार रात पशु तस्करों ने पशुओं को उठाने का प्रयास किया था। सीओ ने घटना स्थल से 200 मीटर दूर स्थित चौकी का भी निरीक्षण किया। चौकी में ताला बंद मिला जबकि पिकेट के सिपाही भी मौके पर नहीं थे। बाद में पता चला कि चौकी पर कोई इंचार्ज नहीं तैनात है। एसएसपी ने शुक्रवार को नए चौकी इंचार्ज को तैनात किया। वहीं दूसरी पुलिस ने मकान मालिक से घटना की पूरी फुटेज हासिल की।
पशु तस्करों ने आधी रात को एक बार फिर शहर में दस्तक देनी शुरू कर दी है। वे बोलेराे से घूम कर उस इलाके की रेकी कर रहे हैं। जहां पशु इकट्ठा हो रहे हैं, फिर उसे पिकअप से लाद कर उठा ले जा रहे हैं। बुधवार की रात में बारिश के बीच रुस्तमपुर ढाले से फलमंडी वाले रोड पर एक धार्मिक स्थल से पहले पशुओं को पकड़ते तस्करों का वीडियो कैमरे में कैद हुआ था। इसके बाद पुलिस फिर अलर्ट हो गई है।
विज्ञापन
कोट
बोलेरो सवार पशु तस्करों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। आधी रात को होनी वाली इस घटना को लेकर पुलिस को अलर्ट किया गया है। थानेदार से लेकर अफसर तक से सड़क पर भ्रमण कर तस्करों पर सख्ती का निर्देश दिया गया है।
डाॅ. गौरव ग्रोवर, एसएसपी