फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria murder case Bulldozer standing at a short distance from house of accused

देवरिया हत्याकांड: प्रेम के मकान से चंद कदम दूर तक पहुंचा बुलडोजर, लेकिन चला नहीं

Thu, 05 Oct 2023 09:44 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Thu, 05 Oct 2023 09:44 AM IST
सार

मंगलवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य मृतक प्रेम यादव के जमीनों की पैमाइश करने के बाद बुलडोजर से कार्रवाई तय मानी जा रही है । जिसके लिए गांव के बाहर चौराहे पर बुलडोजर पहुंच गया है। मौके पर मौजूद कर्मचारी अब बस आला अफसर के आने पर अगली कार्रवाई के इंतजार में खड़े हैं।

विज्ञापन
Deoria murder case Bulldozer standing at a short distance from house of accused
प्रेम यादव के घर से कुछ ही दूरी पर खड़ा है बुलडोजर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

फतेहपुर गांव में दुबे परिवार के पांच सदस्यों की हत्या के आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई बुधवार को नहीं हो सकी। हालांकि, कार्रवाई की तैयारी पुलिस-प्रशासन ने मंगलवार की रात में ही कर ली थी। सुबह एक बुलडोजर प्रेम यादव के मकान से कुछ दूर गांव के बाहर खड़ा कर दिया गया, लेकिन चला नहीं।

विज्ञापन


कार्रवाई के लिए पूरे दिन आला अधिकारियों के आदेश का इंतजार होता रहा। आदेश नहीं मिलने के कारण बुलडोजर के पहिए थमे रहे। हालांकि, हत्याकांड के आरोपी फरार हैं, लेकिन गांव के बाहर बुलडोजर देखकर उनके घरवाले परेशान रहे। प्रेम यादव की बेटियों और पत्नी ने साफ कहा कि मकान गिराने से पहले बुलडोजर को उनके ऊपर से गुजरना होगा।
विज्ञापन


वहीं, घटना के तीसरे दिन भी गांव में माहौल सामान्य नहीं हो पाया। पूरा गांव पुलिस के पहरे में है। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। गांव के लोग वारदात और कार्रवाई के संबंध में तरह-तरह की चर्चा करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, फतेहपुर गांव के लेहड़ा टोला निवासी सत्यप्रकाश दुबे और उनके परिवार के लोगों की हत्या के आरोपी पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव व अन्य 10 के घरों की जमीन की पैमाइश राजस्व टीम ने मंगलवार को की थी। डीएम के निर्देश पर राजस्व की टीम ने पूरे दिन गांव की सरकारी जमीनों, खलिहानों, ग्राम समाज की जमीन, बगीचे, नवीन परती, स्कूल की भूमि, खाद के गड्ढ़ों का ब्योरा तैयार किया। इसकी रिपोर्ट देर शाम सीआरओ को सौंप दी गई थी।

विभागीय सूत्रों के अनुसार, राजस्व विभाग की छानबीन में प्रेम यादव का मकान खलिहान की भूमि पर बना पाया गया है। इसकी रिपोर्ट मंगलवार की रात राजस्व विभाग की टीम ने प्रशासनिक अधिकारियों को सौंप दी थी। इसके बाद रात में ही निर्णय हो गया कि बुधवार की सुबह आठ बजे लेहड़ा टोले की सरकारी जमीनों पर बने मकानों को ध्वस्त कर दिया जाएगा। रात में ही कुछ लेखपालों को बुलडोजर की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी दे दी गई। इसके बाद जिला मुख्यालय, रुद्रपुर तहसील व बरहज क्षेत्र के कई जेसीबी मालिकों के पास फोन किया गया। रात में ही चार बुलडोजर की व्यवस्था की गई।

बुधवार की सुबह एक बुलडोजर गांव के बाहर खड़ा कर दिया गया। इस जगह से अवैध बताया जा रहा प्रेम यादव का मकान कुछ दूरी पर है। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। धीरे-धीरे पुलिस और पीएसी के अतिरिक्त जवान भी गांव पहुंच गए। इसी बीच फोन आया कि कार्रवाई दो घंटे बाद 10 बजे से शुरू की जाएगी। दोपहर करीब 12 बजे गांव में तैनात कर्मचारियों ने राजस्व विभाग से संपर्क किया तो पता चला कि आला अफसर कागजी प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। आदेश के इंतजार में धीरे-धीरे पूरा दिन बीत गया।

विभाग के जानकारों का कहना है कि जिला स्तर पर सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। सरकारी जमीन पर हुए अवैध निर्माण की सूची तैयार है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। देर शाम तक कार्रवाई का आदेश न मिलने के कारण बुलडोजर नहीं चला। मुख्य राजस्व अधिकारी रजनीश राय ने बताया कि सरकारी जमीनों की पैमाइश की गई है। इसकी रिपोर्ट भेजी गई है। आगे की कार्रवाई निर्देश मिलने पर की जाएगी।

 

प्रेम यादव के मकान में बंद रहा ताला

प्रेम यादव के मकान के बाहर के हाते में ताला बंद रहा। बाहर दिनभर पुलिसकर्मी तैनात रहे। घर के अंदर पत्नी शीला, छोटे भाई रामजी यादव की पत्नी किरण को भय सता रहा था कि उनके मकान पर चंद पलों में कार्रवाई होने वाली है। प्रेम यादव की पत्नी अपनी बेटी अर्चना, अलका और अंशिका, बेटे तेजप्रताप के साथ बैठी हुईं थीं। अगर कोई दरवाजे पर आवाज दे रहा था तो भी बाहर नहीं निकल रहे थे। संवाद

देवरिया जिले में फतेहपुर गांव में सत्यप्रकाश दुबे और उनके परिवार के चार लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार को चार और आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले में पुलिस नामजद कुल 27 लोगों में से 20 को गिरफ्तार कर चुकी है। सात नामजद और 50 अज्ञात की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या के मामले में मृतक सत्यप्रकाश दुबे की बेटी शोभिता की तहरीर पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के 27 नामजद और 50 अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया है। इनमें से मंगलवार को 16 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। वहीं, अज्ञात लोगों को चिह्नित करना पुलिस के लिए चुनौती बन गई है।

सीओ जिलाजीत ने बताया कि घटना में आरोपी रामायन पाल, रघुवीर पाल, सुदामा पाल और सुग्रीव पाल को बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायालय और वहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवा दिया गया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed