फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Deoria murder case Anmol got leave from BRD medical college Gorakhpur

देवरिया हत्याकांड: अनमोल को मेडिकल कॉलेज से मिली छुट्टी, हमलावरों ने मरा समझकर था छोड़ा

Tue, 31 Oct 2023 10:23 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 31 Oct 2023 10:23 AM IST
सार

दो अक्तूबर को देवरिया जिले के रुद्रपुर क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर कुल छह लोगों की हत्या हुई थी। इसमें परिवार के मुखिया सत्यप्रकाश दूबे समेत पांच लोगों की हत्या की गई थी। सत्यप्रकाश का आठ वर्षीय बेटा अनमोल गंभीर रूप से घायल था। पुलिस ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था।

विज्ञापन
Deoria murder case Anmol got leave from BRD medical college Gorakhpur
अनमोल को मेडिकल कॉलेज से मिली छुट्टी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले के फतेहपुर गांव में हुए सामूहिक हत्याकांड में घायल बालक अनमोल दूबे अब पूरी तरह से स्वस्थ है। बीआरडी मेडिकल काॅलेज के ट्रामा सेंटर के आईसीयू में भर्ती अनमोल को 29 दिन के बाद सोमवार को डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी। अनमोल को ले जाने के लिए उसकी बड़ी बहन शोभिता अपने पति रतन त्रिपाठी के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचीं थीं। दोपहर में सुरक्षाकर्मियों के साथ अनमोल अपनी बहन के घर चला गया।

विज्ञापन


दो अक्तूबर को देवरिया जिले के रुद्रपुर क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर कुल छह लोगों की हत्या हुई थी। इसमें परिवार के मुखिया सत्यप्रकाश दूबे समेत पांच लोगों की हत्या की गई थी। सत्यप्रकाश का आठ वर्षीय बेटा अनमोल गंभीर रूप से घायल था। पुलिस ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर अनमोल का हाल जानने के बाद उसके संपूर्ण इलाज का निर्देश मेडिकल कॉलेज प्रशासन को दिया था। तभी से अनमोल का इलाज डॉक्टरों की टीम की निगरानी में चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: इंस्पेक्टर बता आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दी धमकी, वसूले 74 हजार

बताया जा रहा है कि अनमोल को एक सप्ताह पहले ही मेडिकल कॉलेज से छुट्टी दी जानी थी, लेकिन डॉक्टरों की टीम ने परीक्षण के उपरांत कुछ दिन के लिए अस्पताल में रोकने का सुझाव दिया। दरअसल, डॉक्टरों को आशंका थी कम उम्र और सिर में चोट लगने की वजह से अगर बालक को घटना के बारे में जानकारी मिली तो उसकी मानसिक दशा पर प्रतिकूल असर हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: दिवाली और छठ पर चलेंगी 200 अतिरिक्त बसें, दूर होंगी मुश्किलें

सदमा लगने पर उसकी हालत भी बिगड़ सकती है। इसलिए उसके घावों के ठीक होने तक इंतजार किया गया। अनमोल को विदा करते वक्त उसकी देखभाल करने वाली स्टाफ नर्स व अन्य भावुक हो गए। अनमोल की बहन-बहनोई ने डॉक्टर, आईसीयू में तैनात स्टाफ नर्स और कर्मचारियों को धन्यवाद दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed