{"_id":"651fb3e5280c50d4340f97cc","slug":"deoria-mass-murder-anmol-admitted-in-trauma-center-of-brd-medical-college-2023-10-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देवरिया हत्याकांड: अनमोल से बाहरियों के मिलने पर पाबंदी, BRD के ट्रॉमा सेंटर में है भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया हत्याकांड: अनमोल से बाहरियों के मिलने पर पाबंदी, BRD के ट्रॉमा सेंटर में है भर्ती
Fri, 06 Oct 2023 12:44 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 06 Oct 2023 12:44 PM IST
सार
सांसद ने काफी देर तक बहस की, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें ट्राॅमा सेंटर में नहीं जाने दिया। इसके बाद वे मामले की शिकायत बड़े अफसरों से करने की बात कहते हुए लौट गए। दिन में कई और संगठनों के पदाधिकारी व आम लोग अनमोल की हालत जानने पहुंचे थे, लेकिन किसी को भी ट्राॅमा सेंटर में जाने नहीं दिया गया।
विज्ञापन
घायल बच्चे से बीआरडी में मुलाकात कर कुशल-क्षेम पूछते सांसद रवि किशन। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ट्राॅमा सेंटर में भर्ती आठ वर्षीय अनमोल की हालत में तेजी से सुधार आ रहा है। इसके साथ ही उसकी सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। अब उससे केवल सगे लोग, परिजन और इलाज करने वाले डॉक्टरों के अलावा जांच में लगे वरिष्ठ अफसर ही मिल सकेंगे। बृहस्पतिवार को बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी समेत कई लोग अनमोल से मिलने बीआरडी पहुंचे थे, लेकिन स्वास्थ्य और सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए सभी को वापस कर दिया गया।
विज्ञापन
देवरिया जिले के रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के गांव फतेहपुर के लेहड़ा टोले में हुए नरसंहार के दौरान गंभीर रूप से घायल अनमोल दुबे को पुलिस ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया है। सोमवार को मुख्यमंत्री ने बालक के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: बुलडोजर तो चलेगा मगर कानूनी पेच दूर करके, 10 हत्यारोपियों ने किया है सरकारी भूमि पर कब्जा
विज्ञापन
मंगलवार को देवरिया सांसद रमापति राम त्रिपाठी, गोरखपुर के सांसद रविकिशन, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और एमएलसी धर्मेंद्र सिंह ने ट्राॅमा सेंटर पहुंचकर उसका हाल जाना था। अनमोल की हालत में लगातार सुधार आ रहा है। उसका ऑक्सीजन सपोर्ट भी हटा लिया गया है। हालत में सुधार होने के साथ ही ट्रॉमा सेंटर की सुरक्षा सख्त कर दी गई है। बाहरी लोगों से मिलने-जुलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
बृहस्पतिवार को अनमोल की हालत जानने बस्ती सांसद हरीश द्विवेदी मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें लौटा दिया। सुरक्षा कर्मियों का कहना था कि अनमोल के स्वस्थ होने तक उससे मिलने-जुलने वालों पर रोक लगाई गई है।
इसे भी पढ़ें: राइफल-तमंचों से बरसाई थीं सत्यप्रकाश और परिवार पर गोलियां, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा