फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Deoria Bypass Road width reduced by three meters due to construction of drain

देवरिया बाईपास: नाले के निर्माण से तीन मीटर कम हो गई सड़क की चौड़ाई, लोगों को हो रही परेशानी

Wed, 20 Dec 2023 02:19 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 20 Dec 2023 02:19 PM IST
सार

नाले को सर्विस लेन के पास बनते देख लोगाें ने इसका काफी विरोध किया। इसकी शिकायत उन्होंने सभी जिम्मेदार अधिकारियों से की जिसके बाद हनुमान मंदिर के पीछे निर्माण रुक गया। हालांकि इस जगह को छोड़कर आगे का निर्माण तेजी से जारी है।
 

विज्ञापन
Deoria Bypass Road width reduced by three meters due to construction of drain
देवरिया बाईपास के पास सड़क से ऊंचा हो रहा नाले का निर्माण। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया बाईपास में बुद्ध विहार पार्ट बी के लोग आज खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने लगभग 20 पाल पहले मोटी रकम देकर जमीन खरीदी कि यहां पर हाईवे के बगल में नौ मीटर की चौड़ी सड़क है। चौड़ी सड़क होने से आवागमन बाधित नहीं होगा और बड़ी गाड़ी भी आराम से आ जाएगी।

विज्ञापन


अभी तक तो सब ठीक था लेकिन लोक निर्माण विभाग की ओर से किए जा रहे नाला निर्माण ने इन लोगों को बड़ी टेंशन दे दी है। लोगों का कहना है कि उन्होंने नौ मीटर की सड़क देखकर जमीन खरीदी थी और नाला निर्माण के बाद यह केवल छह मीटर की बच रही है। कई बार शिकायत के बाद भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन


सड़क से पांच फिट ऊंचा नाला
देवरिया बाईपास पर हनुमान मंदिर के पास हो रहे नाला निर्माण से वहां के लोग हैरत में हैं। यह नाला काॅलोनी की सड़क से लगभग पांच फिट ऊंचा है। लोगों की शिकायत है कि हाईवे के किनारे जमीन होने के बावजूद इस नाले को बगल की लेन से सटाकर बनाया जा रहा है। यह समस्या केवल उसी नाले से है जिसका निर्माण पीडब्ल्यूडी की ओर से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

जीडीए का नाला बराबर
मंदिर के लगभग 200 मीटर दूर तक का नाला जीडीए द्वारा बनाया गया है। यह सड़क के बराबर और सर्विस लेन से दूर है। लोगों का कहना है कि जीडीए का निर्माण सही है लेकिन पीडब्ल्यूडी द्वारा मनमाने तरीके से निर्माण कराया जा रहा है। जहां मन आया वहां सर्विस लेन के पास तो कहीं पर दूर कर दिया।

बीच में बंद है निर्माण
नाले को सर्विस लेन के पास बनते देख लोगाें ने इसका काफी विरोध किया। इसकी शिकायत उन्होंने सभी जिम्मेदार अधिकारियों से की जिसके बाद हनुमान मंदिर के पीछे निर्माण रुक गया। हालांकि इस जगह को छोड़कर आगे का निर्माण तेजी से जारी है।

कहीं 6 तो कहीं 7 मीटर बची सड़क
मंगलवार को बुद्ध हार पार्ट बी के लोग नाला निर्माण कर रहे साइट इंजीनियर के पास पहुंचे। उन्होंने इंजीनियर को जमीन के कागजात दिखाए और रास्ते की समस्या बताई। इसके बाद इंजीनियर ने दो जगह नाले और सड़क की चौड़ाई को नापा जिसमें एक जगह सड़क 6.7 मीटर तो एक जगह 7 मीटर की बची।

 

लोगों ने क्या कहा
हम लोगाें ने जब जमीन रजिस्ट्री कराई तब यहां नौ मीटर चौड़ी सड़क थी। इस नाला निर्माण के बाद यह सड़क केवल छह मीटर की ही बच रही है। कई बार अधिकारियों से शिकायत की लेकिन समस्या का हल नहीं हुआ। नाला बन जाने के बाद यहां पर कोई भी बड़ी गाड़ी नहीं आ पाएगी। - रोहित सिंह।

लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे नाला निर्माण से बुद्ध विहार पार्ट बी के सभी लोग परेशान हैं। इससे हमारी सड़क खत्म हो रही है। साथ ही यह रोड से पांच फिट ऊंचा है। अगर यह बराबर रहे तो रास्ता खराब न होता। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। - मनोज सिंह।

नाला निर्माण की वजह से हमारी सड़क काफी पतली हो गई है। जब भी कोई बड़ी गाडी आती है तो रास्ता बंद हो जाता है। चौड़ी सड़क देखकर हम लोगों ने जमीन खरीदी लेकिन अब खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। जिम्मेदारों को इस पर तत्काल कोई निर्णय लेना चाहिए। - बैजनाथ जायसवाल।

प्लाट रजिस्ट्री में नौ मीटर की चौड़ी सड़क दर्ज है पर अब यह लगभग छह मीटर ही बच रही है। इसके साथ ही इसे जमीन से काफी ऊंचा बनाया जा रहा है जबकि यहां जलभराव भी नहीं होता। अगर इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया तो लोगों को परेशानियां उठानी पड़ेंगी।- अरविंद।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed