{"_id":"615c06698ebc3e61ec56f2ce","slug":"dengue-patients-will-be-found-in-waterlogged-areas-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: जलभराव वाले इलाके में ढूंढे जाएंगे डेंगू के मरीज, अब तक चार की हो चुकी है पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: जलभराव वाले इलाके में ढूंढे जाएंगे डेंगू के मरीज, अब तक चार की हो चुकी है पुष्टि
Tue, 05 Oct 2021 01:31 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 05 Oct 2021 01:31 PM IST
सार
विभाग ने जलभराव वाले स्थानों पर दवा छिड़काव के दिए निर्देश, जिले में अब तक डेंगू के मिल चुके हैं चार मरीज।
विज्ञापन
डेंगू। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में बारिश के बाद हुए जलभराव ने स्वास्थ्य विभाग की मुसीबत बढ़ा दी है। विभाग जलभराव वाले इलाके में डेंगू के मरीज फिर से ढूंढेगा। साथ ही दवा का छिड़काव भी किया जाएगा। यह फैसला विभाग ने जिले में डेंगू के बढ़ते मरीजों की वजह से लिया है। विभाग के मुताबिक अब तक जिले में डेंगू के चार मरीज मिल चुके हैं। डॉक्टरों का मानना है कि जलभराव वाले इलाकों में पानी घटेगा तो कई संक्रामक बीमारियां बढ़ सकती हैं। ऐसे में पहले से ही इस पर नजर रखनी होगी, वरना स्थिति खराब हो सकती है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, अब तक विभाग शहरी क्षेत्रों में कुल 12724 पात्रों की जांच कर चुका है। यह ऐसे लोग थे, जिनके घरों और उसके आसपास पानी जमा था। इस दौरान विभाग ने शहरी क्षेत्र में रहने वाले 27 लोगों को नोटिस भी दिया गया। इन सबके बीच डेंगू के दो और नए केस मिल गए हैं। इसके बाद कुल मरीजों की संख्या चार हो गई है। इसे देखते विभाग ने जलभराव वाले क्षेत्रों में डेंगू जांच का फैसला लिया है।
विज्ञापन
बता दें कि अब तक जिला अस्पताल में 700 से अधिक लोगों की जांच की गई। इसमें जिले के कुल चार मरीज मिले हैं। इनमें दो ठीक हो चुके हैं। जबकि दो का इलाज चल रहा है। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि जलभराव वाले इलाके में डेंगू मरीज ढूंढने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में आशा और एएनएम को भी लगाया गया है। ऐसे जगहों पर दवा छिड़काव के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन
निजी पैथालॉजी भेज रहे जांच के लिए सैंपल
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय के निर्देश के बाद निजी पैथालॉजी एलाइजा जांच के लिए सैंपल जिला अस्पताल में भेजना शुरू कर दिए हैं। प्रतिदिन करीब 50 से 60 सैंपलों की जांच जिला अस्पताल में की जा रही है।