{"_id":"61482a758ebc3e037c089f2b","slug":"dengue-patient-found-in-lahuri-narre-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: लहुरी नर्रे में मिला डेंगू का एक मरीज, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: लहुरी नर्रे में मिला डेंगू का एक मरीज, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Mon, 20 Sep 2021 02:49 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 20 Sep 2021 02:49 PM IST
सार
बता दें कि इससे पूर्व जिले में डेंगू के दो मरीज मिल चुके हैं, जो मौजूदा समय में ठीक होकर घरों पर हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले में डेंगू का एक और मरीज मिला है, जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मरीज गगहा थाना के लहुरी नर्रे गांव की रहने वाली है। जिसकी उम्र 14 वर्ष है। बताया जाता है कि वह 18 सितंबर को जिला अस्पताल में भर्ती हुई थी। डेंगू के लक्षण मिलने पर एलाइजा जांच में पॉजिटिव मिली है। इसके बाद से जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में इलाज चल रहा है।
डॉक्टरों के मुताबिक हालत खतरे से बाहर है। बता दें कि इससे पूर्व जिले में डेंगू के दो मरीज मिल चुके हैं, जो मौजूदा समय में ठीक होकर घरों पर हैं। इसके अलावा बीआरडी मेडिकल कॉलेज में एक साथ पांच मरीज मिले थे। इनमें केवल एक मरीज का इलाज बीआरडी में चल रहा था, जो करीब एक सप्ताह पूर्व ठीक होकर घर जा चुका है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ अंगद सिंह ने बताया कि गांव में डेंगू के लार्वा की जांच की जाएगी।