फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dengue mosquito can grow even clean water

डॉक्टर की सलाह: एक चम्मच साफ पानी में भी पनप सकता है डेंगू का मच्छर, ऐसे करें खुद की रक्षा

Thu, 01 Jul 2021 02:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 01 Jul 2021 02:17 PM IST
सार

कूलर, गमले, फ्रीज ट्रे और टायर आदि में जमा न होने दें साफ पानी, बारिश के मौसम में बढ़ जाती है इन मच्छरों के पनपने की आशंका।

विज्ञापन
Dengue mosquito can grow even clean water
डेंगू। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना से लड़ाई के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के प्रति भी लोगों को सतर्क किया है। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने लोगों से अपील की है कि बरसात के इस मौसम में एक चम्मच साफ पानी भी इकट्ठा न होने दें। कूलर, गमले, फ्रिज ट्रे, टायर, ट्यूब, नाद आदि हर छोटी-बड़ी जगह की जांच करके ठहरा हुआ पानी साफ कर दें। मानसून में ऐसे ही साफ पानी में डेंगू के मच्छर पनपते हैं।

विज्ञापन


सीएमओ ने बताया कि डेंगू का मच्छर केवल साफ पानी में पनपता है। इसका वाहक एडीज मच्छर दिन के समय काटता है। पिछले साल सतर्कता बरते जाने के कारण डेंगू के सिर्फ छह मामले ही जिले में सामने आए। अच्छी बात यह है कि पिछले दो वर्षों से डेंगू के कारण जिले में कोई मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर जिले के किसी भी निजी अस्पताल या फिर लैब में डेंगू का मामला सामने आता है तो उसकी जानकारी सीएमओ कार्यालय को अवश्य दें। ऐसा न करने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

बुखार का चौथे से सातवां दिन खतरनाक

एसीएओ व नोडल अधिकारी वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम डॉ. एके चौधरी ने बताया कि डेंगू के सामान्य मामलों में बुखार का चौथा से सातवां दिन बेहद खतरनाक होता है। पहले दिन से लेकर पांच दिन तक सिर्फ एनएसवन टेस्ट पॉजिटिव आता है जबकि पांच दिनों के बाद एलाइजा टेस्ट पॉजिटिव आता है।

बताया कि डेंगू मादा एडिज मच्छर के काटने से होता है। इस मच्छर के काटने के पांच से छह दिन बाद डेंगू के लक्षण दिखाई देने लगते हैं। डेंगू के सबसे खतरनाक लक्षणों में हड्डियों का दर्द शामिल है। इसी वजह से डेंगू बुखार को ‘हड्डीतोड़ बुखार’ के नाम से भी जाना जाता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed