फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dengue larvae found in Transport Nagar Rapti nagar

Dengue Alert: रहें होशियार...ट्रांसपोर्ट नगर-राप्तीनगर में मिले डेंगू के लार्वा

Tue, 05 Sep 2023 03:44 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 05 Sep 2023 03:44 PM IST
सार

जब डेंगू बुखार ज्यादा गंभीर नहीं होता है तो बच्चों या किशोर में मुश्किल से इसके लक्षण दिखाई देते हैं। यदि लक्षण होते भी हैं तो यह संक्रमित मच्छर द्वारा काटे जाने के चार से सात दिनों तक रहते हैं। सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, जी मिचलाना, उल्टी आना, ग्रंथियों में सूजन आना, आंखों में दर्द होना आदि इसके लक्षण हैं।

विज्ञापन
Dengue larvae found in Transport Nagar Rapti nagar
आर्यनगर इलाके में लार्वा की जांच व दवा का छिड़काव कराते जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नगर निगम का दावा है कि गोरखपुर शहर में संवेदनशील इलाकों में एंटी लार्वा का छिड़काव किया जा रहा है। इधर, लगातार दो दिनों में शहर के ट्रांसपोर्ट नगर और राप्तीनगर इलाके में डेंगू के लार्वा मिले हैं। इसके साथ ही डेंगू के मरीज भी लगातार मिल रहे हैं। जहां लार्वा मिले हैं, वहां छिड़काव की खानापूर्ति की जा रही है। जानकार बताते हैं कि डेंगू का लार्वा सूर्योदय के दो घंटे बाद तक अधिक सक्रिय रहता है। ऐसे में दोपहर के समय लार्वा छिड़काव का अर्थ नहीं निकलता। नगर निगम की टीम भी दोपहर में छिड़काव के लिए निकलती है।

विज्ञापन


दो दिन पहले नगर निगम की स्वास्थ्य विभाग की टीम को ट्रांसपोर्ट नगर के सात दुकानदारों की ओर से रखे गए पुराने टायरों में एकत्र पानी में डेंगू के लार्वा मिले थे। सभी सात दुकानदारों संगम मोटर्स के मुसलीन, शुभम टायर के शिवम यादव, अनिल टायर के एसके यादव, टायर पंक्चर रिपेयरिंग शाॅप के मोहम्मद महफूज, महेंद्र पांडेय, राजू टायर को नोटिस जारी किया गया था।
विज्ञापन


नगर निगम की तरफ से बताया गया कि दिलेजाकपुर, राप्तीनगर, अली नगर, सिविल लाइंस-1, बेतियाहाता जैसे मोहल्लों में डेंगू के लार्वा मिले हैं। जबकि लार्वा मिलने के बाद भी इन इलाकों में छिड़काव न के बराबर है। ये सभी वार्ड शहर के खास वार्डों में हैं। बेतियाहाता वार्ड में बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी भी रहते हैं। वहीं, रविवार को राप्तीनगर के बस डिपो वर्कशाॅप में रखे टायरों में डेंगू के लार्वा पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: आजमगढ़ के किसान नेता के घर नौ घंटे तक NIA की छापेमारी, दो मोबाइल सहित 34 सामानों को साथ ले गई टीम

नगर निगम की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एंटी लार्वा का छिड़काव कर नोटिस दे दिया और खानापूर्ति कर चले गए। ऐसे ही शहर के प्रमुख इलाकों में डेंगू के लार्वा मिलने के बाद भी छिड़काव कर जिम्मेदार कागजी प्रक्रिया पूरी कर ले रहे हैं।
 

कहीं छिड़काव के नाम पर भी खेल तो नहीं हो रहा

एंटी लार्वा के छिड़काव में भी बड़े पैमाने पर खेल होने की सूचना है। वार्ड के पार्षदों ने बताया कि नगर निगम के जिम्मेदार खुद इसका कारण हैं। पिछले तीन दिनों में वार्ड में आई फॉगिंग मशीन खराब हो गई। नई मशीन आई तो दस मिनट चलकर खराब हो गई। इसे चलाने में डीजल का प्रयोग होता है।

इसे भी पढ़ें: गोरखनाथ मंदिर में सात सितंबर को मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, जारी हुआ शेड्यूल

निगम की तरफ से डीजल बिक्री-खरीद और मशीन के संचालन में उपयोग होने वाले तेल की समीक्षा कर लें तो बड़ी लापरवाही सामने आ जाएगी। सूत्रों ने बताया कि वार्ड में इन्हीं छोटी मशीनों को भेजा जाता है। इस मशीन में पांच लीटर डीजल और एक लीटर पेट्रोल की खपत होती है। ये मशीनें वार्ड में आकर बंद हो जाती हैं। इनके संचालन को दिखाकर प्रतिदिन का भुगतान ले लिया जाता है।

बचाव के तरीके

  • मच्छर भगाने वाले रेपेल्लेंट का प्रयोग करें।
  • मच्छरदानी का उपयोग करें।
  • नेटिंग या स्क्रीन, खिड़की और दरवाजों में होनी चाहिए।
  • सुगंधित साबुन और इत्र मच्छरों को आकर्षित कर सकते हैं।
  • रुके हुए पानी को समय पर निकालना आवश्यक है। एडीज मच्छर साफ और स्थिर पानी में ही पनपते हैं।
  • घरों के फ्रिज के नीचे ट्रे में रखा पानी, गमले का पानी, कूलर का पानी ये सब खतरनाक होता है। इसकी प्रतिदिन सफाई करनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: मधुमिता की बहन निधि शुक्ला ने जताया जान का खतरा, बोली- छह बार आया धमकी भरा फोन

डेंगू बुखार के लक्षण
जब डेंगू बुखार ज्यादा गंभीर नहीं होता है तो बच्चों या किशोर में मुश्किल से इसके लक्षण दिखाई देते हैं। यदि लक्षण होते भी हैं तो यह संक्रमित मच्छर द्वारा काटे जाने के चार से सात दिनों तक रहते हैं। सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, जी मिचलाना, उल्टी आना, ग्रंथियों में सूजन आना, आंखों में दर्द होना आदि इसके लक्षण हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed