{"_id":"64f6f2f8138dba4e9a0038f5","slug":"madhumita-sister-nidhi-shukla-expressed-threat-to-her-life-2023-09-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: मधुमिता की बहन निधि शुक्ला ने जताया जान का खतरा, बोली- छह बार आया धमकी भरा फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: मधुमिता की बहन निधि शुक्ला ने जताया जान का खतरा, बोली- छह बार आया धमकी भरा फोन
Tue, 05 Sep 2023 02:51 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 05 Sep 2023 02:51 PM IST
सार
निधि शुक्ला ने मधुमिता की हत्या करने वाले शूटर संतोष राय का जिक्र करते हुए कहा है कि 24 अगस्त को उन्हें 6 बार धमकियों भरी कॉल आई थी। निधि शुक्ला ने रजिस्ट्री से भेजे गए शिकायती पत्र में मधुमिता की हत्या करने वाले शूटर संतोष राय के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
मधुमिता शुक्ला की बहन निधि शुक्ला। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कवियत्री मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी मधुमणि की समय से पहले रिहाई के बाद नया मोड़ सामने आया है। मधुमिता की बहन निधि शुक्ला ने अपनी जान का खतरा बताया है। इसके लिए उन्होंने गोरखपुर पुलिस को लिखित शिकायत भी भेजी है। वहीं, उसने राज्यपाल व पुलिस से आरटीआई डालकर सवाल भी पूछा है कि किस आधार पर समय से पूर्व रिहाई की गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बहन निधि शुक्ला ने मधुमिता की हत्या करने वाले शूटर संतोष राय का जिक्र करते हुए कहा है कि 24 अगस्त को उन्हें 6 बार धमकियों भरी कॉल आई थी। निधि शुक्ला ने रजिस्ट्री से भेजे गए शिकायती पत्र में मधुमिता की हत्या करने वाले शूटर संतोष राय के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: पूर्व राष्ट्रपति के प्रपौत्र के घर रखी है 300 साल पुरानी फारसी में लिखी रामायण, अब लग रहे दीमक
विज्ञापन
Trending Videos
निधि शुक्ला का दावा है कि शूटर संतोष राय अभी पेरोल पर जेल से बाहर है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं है। वहीं, फिलहाल गोरखपुर पुलिस इसपर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
निधि शुक्ला ने बताया कि इसके बाद उन्होंने सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत यूपी सरकार और राज्यपाल से अमरमणि और मधुमणि त्रिपाठी की रिहाई का आधार भी मांगा है। इतना ही नहीं, उन्होंने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से भी अमरमणि के मेडिकल रिपोर्ट के बारे में भी सवाल किया है।
निधि शुक्ला ने बताया कि इसके बाद उन्होंने सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत यूपी सरकार और राज्यपाल से अमरमणि और मधुमणि त्रिपाठी की रिहाई का आधार भी मांगा है। इतना ही नहीं, उन्होंने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से भी अमरमणि के मेडिकल रिपोर्ट के बारे में भी सवाल किया है।