फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Demand for Modi-Yogi T-shirts masks and pichkaris

Holi 2022: होली के बाजार पर चढ़ा सियासत का रंग, मोदी-योगी के नाम पर बिक रही पिचकारियां

Tue, 15 Mar 2022 02:16 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 15 Mar 2022 02:16 PM IST
सार

थोक व्यापारी विनोद चौधरी ने बताया कि इस बार भी चाइनीज पिचकारी नहीं आई है। थोक बाजार में पाइप पिचकारी की कीमत तीन से चार सौ रुपये तक है। वहीं, खिलौने वाली पिचकारियों की कीमत 15 से 400 रुपये तक है।

विज्ञापन
Demand for Modi-Yogi T-shirts masks and pichkaris
होली में सजा गोरखपुर बाजार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

होली के बाजार पर भी सियासत का रंग चढ़ा हुआ है। जगह-जगह मोदी और योगी नाम वाली टी-शर्ट और पिचकारियों से दुकानें सजी हैं। टी-शर्ट को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन


होली के लिए सजे बाजार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम की सामग्रियां उपलब्ध हैं। दोनों नेताओं की फोटो वाली पिचकारी, टी-शर्ट और मुखौटों की काफी मांग बताई जा रही है। वहीं, केसरिया पगड़ी और मोदी-योगी के नाम वाली टोपियां भी लोगों की पसंद बनी हुई हैं।
विज्ञापन


इस बार मेक इन इंडिया की पिचकारियों से बाजार पटा है। साथ ही बच्चों के कार्टून और टीवी पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक छोटा भीम, डोरेमन, मोटू पतलू और कृष के कलाकारों की फोटो वाली पिचकारियों की खूब बिक्री हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थोक व्यापारी विनोद चौधरी ने बताया कि इस बार भी चाइनीज पिचकारी नहीं आई है। थोक बाजार में पाइप पिचकारी की कीमत तीन से चार सौ रुपये तक है। वहीं, खिलौने वाली पिचकारियों की कीमत 15 से 400 रुपये तक है। प्रेशर पिचकारी की कीमत 180 से 800 रुपये के बीच है। मोदी और योगी के नाम वाली टी-शर्ट 80 रुपये में बिक रही है।

खूब लुभा रही विग

पिचकारियों की दुकानों में टंगी रंग-बिरंगी विग की खूब बिक्री हो रही है। मलिंगा की हेयर स्टाइल वाली विग लोगों को भा रही है। इसके अलावा योगी जटा और महिलाओं के बालों वाली रंग बिरंगी विग की भी भरमार है। इनकी कीमत 80 से 140 रुपये तक है।

हर्बल रंग-गुलाल की अधिक मांग

रंग-गुलाल के बाजार में हर्बल पर विशेष जोर है। दुकानों पर पहुंचते ही ग्राहक केवल हर्बल रंग और गुलाल ही मांग रहे हैं। इसके अलावा स्पेशल खुशबू वाले रंग-गुलाल, स्प्रे आदि भी दुकानों पर उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed