{"_id":"646005a636d80d2faa029484","slug":"defeated-bjp-candidate-from-uruva-staged-a-sit-in-with-his-supporters-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1006-166488-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: उरुवा के हारे भाजपा प्रत्याशी ने समर्थकों के साथ दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: उरुवा के हारे भाजपा प्रत्याशी ने समर्थकों के साथ दिया धरना
Sun, 14 May 2023 03:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 14 May 2023 03:18 AM IST
विज्ञापन
गोला में धरने पर बैठे भाजपा प्रत्याशी और उनके समर्थक।
धरने के दौरान बेहोश हुए भाजपा प्रत्याशी, पुलिस ने समर्थकों को समझा बुझाकर शांत कराया
गोला। कस्बा के वीएसएवी इंटर काॅलेज में बने मतगणना केंद्र के मुख्य द्वार पर उरुवा नगर पंचायत के हारे भाजपा प्रत्याशी ने अपने समर्थकों के साथ साढ़े चार घंटे तक धरना दिया। वे मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए पुन: मतगणना की मांग कर रहे थे। थोड़ी देर के लिए उन्होंने गोला-कौड़ीराम मार्ग को भी जाम रखा, लेकिन पुलिस की सक्रियता से जाम हटा और वे सड़क के उस पार धरने पर बैठे रहे। अंततः एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह और एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता ने समझा-बुझाकर रात को घर भेजा।
उधर, धरने के दौरान भाजपा प्रत्याशी बेहोश भी हुए और उनके उपचार के लिए अस्पताल से चिकित्सकों को भी बुलाया गया। उसके बाद समझा-बुझाकर उन्हें घर भेज दिया गया है।
सायंकाल साढ़े चार बजे जैसे उरुवा के निर्दल उम्मीदवार रामफेर कन्नौजिया के जीत की घोषणा रिटर्निंग आफिसर एसपी गुप्ता ने की, तभी भाजपा प्रत्याशी देवनाथ बेलदार व उनके समर्थक उग्र हो गए और वे लोग पुन: मतगणना की मांग करने लगे। लेकिन रिटर्निंग आफिसर ने जीते निर्दल प्रत्याशी को प्रमाण पत्र जारी कर दिया। उसके बाद भाजपा प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ सड़क पर धरने पर बैठ गए।