फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Deen dayal Upadhyay Gorakhpur University Research Eligibility Test news update

डीडीयू पांच चरणों में कराएगा रेट की परीक्षा, आज फिर से होगा मॉक टेस्ट

Sat, 09 Jan 2021 01:14 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 09 Jan 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Deen dayal Upadhyay Gorakhpur University Research Eligibility Test news update
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने शोध पात्रता परीक्षा (रेट) के चरण व समय में बदलाव किया गया है। रविवार को होने वाली यह परीक्षा अब चार चरणों के बजाय पांच चरणों में होगी। हालांकि शुक्रवार को हुए मॉक टेस्ट में कई आवेदक ऑनलाइन कनेक्ट नहीं हो सके। इसकी वजह से आवेदकों ने कुलसचिव को ज्ञापन भी सौंपा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक विश्वविद्यालय में आगामी रविवार को रेट होना है। यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी। इस परीक्षा में पांच हजार छात्रों ने आवेदन किया है। हर छात्र ने एक हजार रुपए शुल्क भी जमा किए हैं। विवि प्रशासन का दावा है कि पहली बार छात्र इस परीक्षा को घर से भी दे सकेंगे। इसके बाद से ही परीक्षा को लेकर विवाद शुरू हो गया है। छात्रों के विरोध के बाद विवि प्रशासन ने गोरखपुर और लखनऊ में ऑनलाइन सेंटर बनाने का दावा किया है।
विज्ञापन


इसे लेकर विवि प्रशासन ने छात्रों को गूगल लिंक भेजकर उनसे घर से या फिर ऑनलाइन सेंटर से परीक्षा देने का विकल्प मांगा। शुक्रवार को मॉक टेस्ट का भी आयोजन किया। लेकिन इस मॉक टेस्ट में कई छात्र नहीं जुड़ ही नहीं सके। कुछ छात्रों ने इसकी शिकायत भी ई-मेल के जरिए विवि से की है। साथ ही छात्रों नेकुलसचिव को ज्ञापन सौंपकर समस्या भी बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विवि प्रशासन का दावा सफल रहा मॉक टेस्ट, आज फिर होगा

विश्वविद्यालय प्रशासन ने वहीं शुक्रवार को हुए मॉक टेस्ट को सफल बताया है। विवि प्रशासन का दावा है कि इसे ऑनलाइन मोड में किया गया था। इस टेस्ट में 80 फीसदी से अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। मॉक टेस्ट में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों ने शून्य से लेकर 100 फीसदी अंक हासिल किए हैं। मॉक टेस्ट में 30 मिनट में 20 प्रश्नों का उत्तर देना था। मॉक टेस्ट शनिवार को भी आयोजित होगा।

विवि के मीडिया प्रभारी ने बताया कि अभ्यर्थियों को रजिस्टर्ड ईमेल पर भेजे गए दोनों लिंक से जुड़ना अनिवार्य है। पहले लिंक के इस्तेमाल से अभ्यर्थी टेस्ट के पेपर को अपनी लॉग इन आईडी और पासवर्ड से खोल सकेंगे। वही दूसरे लिंक से गूगल मीट से जुड़ना आवश्यक है। जिन अभ्यर्थियों ने विश्वविद्यालय से ऑनलाइन मोड की परीक्षा के लिए केंद्र की मांग की है। उन्हें शनिवार को लखनऊ और गोरखपुर में आवंटित केंद्र की सूचना ईमेल से दी जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed