फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Deducting fine from wrong number plate in Gorakhpur

अजब-गजब: नियम तोड़ने पर चालान कटता है बाइक वाले का, जुर्माने का संदेश जाता है कार वाले को

Wed, 03 May 2023 03:43 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 03 May 2023 03:43 PM IST
सार

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि गलत नंबर प्लेट इस्तेमाल करने के मामले सामने आ रहे हैं। इस तरह की शिकायतें लोगों ने की हैं। इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
Deducting fine from wrong number plate in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

चालान होता है बाइक का और मैसेज पहुंचता है कार मालिक के पास। कई लोगों के मोबाइल फोन पर ऐसे संदेश आए होंगे। मैसेज पढ़कर हैरत में पड़े ऐसे कई लोगों की शिकायतें पुलिस के पास पहुंचती हैं। लेकिन, पुलिस जांच करने की जगह चालान के आंकड़ों को बढ़ाने में ही खुश है। जबकि इस तरह के मामलों की तह तक जाने में असली खेल सामने आ जाएगा।

विज्ञापन


असल में कुछ लोग चालान से बचने के लिए गलत नंबर प्लेट लगा ले रहे हैं। इनकी आड़ में बहुत सारी चोरी की गाड़ियां भी शहर में चल रही हैं। इसकी तस्दीक उन गाड़ी मालिकों की शिकायत करती हैं, जिसमें उन्होंने पुलिस को बताया है कि उनकी गाड़ी चोरी हो चुकी है और गाड़ी के चालान का संदेश अब पहुंचा है।
विज्ञापन


शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर आईटीएमएस (इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) लगा दिया गया है। कैमरों की जद में आए यातायात के नियमों को तोड़ने वालों का चालान भी किया जा रहा है। लेकिन, ट्रैफिक पुलिस चालान के अनोखे मामलों की शिकायत की गंभीरता से जांच नहीं कर रही है। अगर किसी ने शिकायत कई बार की, तो जुर्माने की राशि को माफ करके मामला रफा-दफा कर दिया जाता है। यातायात पुलिस कार्यालय में ऐसे एक नहीं बल्कि, कई मामले सामने आ चुके हैं। कई ऐसे लोगों ने भी शिकायत की है, जिनकी गाड़ी पहले ही चोरी हो चुकी हैं और चालान के मैसेज अब आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

चोरी की बाइक का कट गया चालान

गोला इलाके के बिसरा निवासी संतोष की हीरो डीलक्स बाइक (नंबर up53cw5078) तीन महीने पहले मेडिकल कॉलेज से चोरी हो गई थी। बृहस्पतिवार को संतोष के मोबाइल फोन पर उनकी बाइक के चालान कटने का संदेश आ गया। यह देखकर संतोष हैरान हो गए और थाने पहुंच गए। लेकिन, अभी तक इनके वाहन का सुराग नहीं लग पाया। जबकि, चालान से साफ है कि वाहन चोर उनकी बाइक को आराम से शहर में चला रहा है।

नियम किसी और ने तोड़ा एक हजार का मैसेज आया रवि के पास
गोरखनाथ के रहने वाले रवि सिंह के मुताबिक, उनके पास पैशन प्रो बाइक है। जिसका नंबर UP-53-DC-0791 है। बताया कि 11 मार्च को उन्हें अपने मोबाइल फोन से पता चला कि बाइक का एक हजार का चालान हुआ है। ट्रैफिक कार्यालय जाकर चालान चेक कराया तो पता चला कि नंबर तो उनका ही था। लेकिन, गाड़ी पैशन प्रो नहीं, बल्कि बुलेट थी। ऑनलाइन चालान की कॉपी में एक व्यक्ति बुलेट पर सवार दिख रहा था।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में कटेगा चालान: अब नशे में नहीं लहराएंगे ऑटो, हटेगी बीच की सीट, नहीं बजेगा 'लाल घाघर'

जौनपुर में कटा गोरखपुर की गाड़ी का चालान
तिवारीपुर इलाके के रमदतपुर के रहने वाले कृष्ण पाल यादव के पास एक बुलेट है। जिसके नंबर का इस्तेमाल जौनपुर में एक दूसरी बुलेट पर किया जा रहा था। जनवरी 2022 में कृष्ण पाल को अपने मोबाइल फोन पर आए मैसेज से पता चला कि उनकी गाड़ी का जौनपुर में दस हजार का चालान काटा गया है। जब कि कृष्ण पाल गोरखपुर में भी कभी-कभी बुलेट निकालते थे और जौनपुर तो उनकी बुलेट कभी गई ही नहीं थी। इसके बाद वह हैरान-परेशान ट्रैफिक पुलिस के पास पहुंचे। शिकायत दर्ज कराने के बाद चालान निरस्त हुआ।
 

सड़क पर चल रही थीं एक नंबर की दो कार

जून 2021 में भटहट के पास रहने वाले राजपुर निवासी शंभू सिह की मारूति जेन कार UP-53-X-8487 एक सप्ताह से गैराज में खड़ी थी। इस दौरान बिना सीट बेल्ट बांधे कार चलाने के जुर्म में उनका एक हजार का चालान कट गया। जब उन्होंने चेक किया तो पता चला कि बोलेनो कार में उनका नंबर लगा हुआ था। ट्रैफिक पुलिस कार्यालय पहुंचे तो उन्हें शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई।

इसे भी पढ़ें: हाल गोरखपुर तहसील का: मामूली फीस बचाने के चक्कर में न गंवा बैठना लाखों की जमीन

कार विंध्याचल में थी गोरखपुर में कट गया चालान
शहर के अभिषेक पांडेय मार्च 2023 में अपनी कार यूपी 53 एएफ 4470 से विंध्याचल (मिर्जापुर) गए थे, वहीं उनके फोन पर मैसेज आया कि उनकी कार चालान गोरखपुर में हुआ है, लेकिन चालान पर कार नहीं बल्कि ट्रैक्टर की फोटो थी। चालान गोरखपुर में दिखा रहा था, जबकि वह कार सहित मिर्जापुर में थे। तब से वह जिम्मेदारों के चक्कर काट रहे है, लेकिन अबतक समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

फैक्ट फाइल
महीना चालान शमन शुल्क
जनवरी 23,329 34,46,500
फरवरी 35,228 37,22,800
कुल योग 58,557 71,69,300

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि गलत नंबर प्लेट इस्तेमाल करने के मामले सामने आ रहे हैं। इस तरह की शिकायतें लोगों ने की हैं। इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed