{"_id":"65da57557048c8731c02c737","slug":"decorative-street-lights-from-padleganj-to-naukan-defective-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-477769-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पैडलेगंज से नौकायन तक की सजावटी स्ट्रीट लाइटें खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पैडलेगंज से नौकायन तक की सजावटी स्ट्रीट लाइटें खराब
विज्ञापन
- करीब एक माह से संगीत की आवाज भी सुनाई नहीं दे रही
-सुरक्षा की दृष्टि से स्ट्रीट लाइटों का जलना जरूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। पैडलेगंज से सर्किट हाउस होते हुए नया सवेरा तक सड़क के बीच लगीं सजावटी लाइटें खराब हो गई हैं। इनकी म्यूजिक भी नहीं बज रही है। अर्नामेंटल लाइटें भी नहीं जल रही हैं।
पैडलेगंज से नया सवेरा तक करीब 25 अर्नामेंटल लाइटें बंद पड़ी हैं। वहीं, महात्मा बुद्ध की आकृति वाली करीब 35 लाइटें नहीं जल रही हैं। सामाजिक कार्यकर्ता शिवेंद्र यादव ने बताया कि करीब एक माह से संगीत की आवाज भी सुनाई नहीं दे रही है।
कामर्शियल कांप्लेक्स में स्ट्रीट लाइटें बंद
गोरखपुर-देवरिया बाईपास रोड पर पंचमुखी हनुमान मंदिर के निकट बनाए गए प्राधिकरण के कामर्शियल कांप्लेक्स में भी स्ट्रीट लाइटों के कई प्वाइंट बंद हैं। शॉप नंबर-74 एवं 81 के पास शॉप पर लगी लाइटें तकरीबन दो माह से बंद हैं। कांप्लेक्स के दुकानदारों की मांग है कि देर रात तक कांप्लेक्स की दुकानों में महिलाओं और बच्चों का आवागमन रहता है। सुरक्षा की दृष्टि से स्ट्रीट लाइटों का जलना जरूरी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
कोट
कुछ स्थानों पर अर्नामेंटल स्ट्रीट लाइटें बंद होने और म्यूजिक नहीं बजने की शिकायत मिली है। जल्द ही उनकी मरम्मत करा दी जाएगी। -सतीश तिवारी, अधिशासी अभियंता, जीडीए (बिजली)