फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Deaths due to negligence of electricity corporation will now get increased compensation than before

राहत: करंट से होने वाली मौत पर बढ़ा मुआवजा, जानिए क्यों दी जाती है ये रकम

Wed, 06 Oct 2021 02:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 06 Oct 2021 02:59 PM IST
सार

पशुओं की करंट से हुई मौत के मामले में मुआवजा की राशि लगभग दोगुनी कर दी गई है।

विज्ञापन
Deaths due to negligence of electricity corporation will now get increased compensation than before
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बिजली निगम की लापरवाही से होने वाली मौतों पर अब पहले की तुलना में बढ़ाकर मुआवजा मिलेगा। 25 से 30 वर्ष की उम्र वालों की मौत यदि बिजली निगम की लापरवाही के चलते करंट लगने से हो जाती है तो उसके परिजनों को 7.49 लाख रुपये तक का मुआवजा मिलेगा। पशुओं की करंट से हुई मौत के मामले में मुआवजा की राशि लगभग दोगुनी कर दी गई है।
विज्ञापन


नये नियम के तहत अब  बिजली निगम ने लापरवाही से हुई मौतों पर अफसरों की जिम्मेदारी भी तय कर दी है। मुआवजे को भी 30 दिनों में ही देना होगा। अभी तक इसके लिए समय सीमा 45 दिनों की थी। करंट से 14 वर्ष तक की उम्र के बच्चे की स्थायी दिव्यांगता पर सात लाख 95 हजार रुपये मुआवजे में दिए जाएंगे। करंट लगने से हुई मौत में यदि बिजली निगम की गलती नहीं है तो मृत्यु होने पर एक लाख, स्थायी दिव्यांगता पर 1.25 लाख रुपये दिए जाएंगे। गंभीर चोट पर तीन हजार और हल्की चोट पर दो हजार रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन


किसी बच्चे या व्यक्ति की मौत 11 हजार वोल्ट की लाइन और ट्रांसफार्मर से होती है तो लाइनमैन व अवर अभियंता की जिम्मेदारी तय होगी। 33 केवी उपकेंद्र में मौत पर उपकेंद्र के आपरेटर और अवर अभियंता को जिम्मेदार माना जाएगा। 33 हजार की लाइन से मौत का जिम्मेदार अवर अभियंता और उपखंड अधिकारी को माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुआवजे की राशि अफसरों और कर्मचारियों के वेतन से वसूली जाएगी। इसके अलावा पशुओं जैसे, गाय व भैंस की मौत पर 30 हजार रुपये मिलेंगे। इसके अलावा भेड़ व बकरी की मौत पर मुआवजा तीन हजार रुपये तक मिल सकता है। मुख्य अभियंता राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मुआवजे की राशि पहले से अधिक कर दी गई है। इसका निर्देश भी आ चुका है।
 
(मृतकों के परिजनों को मिलने वाली धनराशि)
उम्र                      रुपये
15 वर्ष उम्र तक      6.27 लाख
15 से 20 वर्ष तक   6.67 लाख
20 से 25 वर्ष तक   7.08 लाख
25 से 30 वर्ष तक   7.49 लाख
30 से 35 वर्ष तक   7.08 लाख
35 से 40 वर्ष तक   6.67 लाख
40 से 45 वर्ष तक   6.27 लाख
45 से 50 वर्ष तक   5.45 लाख
50 से 55 वर्ष तक   4.63 लाख
55 से 60 वर्ष तक   3.41 लाख
60 से 65 वर्ष तक   2.59 लाख
65 वर्ष से ऊपर     2.19 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed