{"_id":"5e875a478ebc3e774051f147","slug":"death-of-a-patient-admitted-in-isolation-ward-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: आइसोलेशन वार्ड में कोरोना संदिग्ध ने तोड़ा दम, कल ही अस्पताल में हुआ था भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: आइसोलेशन वार्ड में कोरोना संदिग्ध ने तोड़ा दम, कल ही अस्पताल में हुआ था भर्ती
Fri, 03 Apr 2020 09:51 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 03 Apr 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Flickr
जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती एक मरीज की शुक्रवार की दोपहर मौत हो गई। उसका सैंपल गोरखपुर मेडिकल कॉलेज जांच के लिए भेजा गया है। जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूर्ण का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम प्रशासन की देखरेख में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
खामपार थानाक्षेत्र के परगतहां गांव निवासी जितेंद्र सिंह 18 मुंबई में रहकर काम करता था। वहां से 21 मार्च को वह घर लौटा था। बताया जा रहा है कि उसकी तबीयत खराब रहती थी। बृहस्पतिवार को एसडीएम भाटपाररानी सौरभ सिंह और एसीएमओ सुरेंद्र सिंह उसके घर पहुंचे थे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि उसको टीबी की बीमारी हो गई थी। तबीयत बिगड़ने पर परिवारवालों ने बृहस्पतिवार की रात डेढ़ बजे उसे जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया। यहां उसका उपचार चल रहा था। टीम ने उसका सैंपल लेकर जांच के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया था। शुक्रवार की दोपहर उपचार के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मामले की जानकारी पर सीएमएस डॉ. छोटेलाल पहुंच गए। उन्होंने सदर कोतवाली पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदर कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में मरीज के मौत की सूचना पर आवश्यक कार्रवाई की गई है।