{"_id":"65f8a3a5682fc788510ce874","slug":"deadly-attack-on-young-man-who-went-to-take-medicine-condition-critical-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-501439-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दवा लेने गए युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दवा लेने गए युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर
विज्ञापन
खोराबार में युवक पर जानलेवा हमला करने के आरोपी।
विज्ञापन
खोराबार इलाके में हुई घटना, केस दर्ज कर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। खोराबार थाना क्षेत्र के डांगीपार में दवा लेने गए युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घायल युवक को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। केस दर्ज कर तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपियों को सोमवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। आरोपियों की पहचान रामगढ़ताल के रामगढ़ निवासी अंकित निषाद व अमित निषाद के रूप में हुई है। एक आरोपी नाबालिग था, जिसे बाल सुधार गृह भेजा गया।
जानकारी के मुताबिक, रामगढ़ताल गांव की निवासी कांति देवी ने केस दर्ज कराया। पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि उनका बेटा शिवम सोमवार की दोपहर में तीन बजे डांगीपार के पक्कवा इनार में दवा लेने गया था। तभी उसके गांव के ही विशाल पुत्र संजय, शनि पुत्र समुझ, अंकित पुत्र लालजी, अमित पुत्र कोईल, पवन पुत्र भुलई और संजेश के बेटे निखिल ने उसे घेरकर पिटाई की। महिला का आरोप है किसी पुरानी रंजिश में मनबढ़ों ने शिवम को धारदार हथियार, पंच और ईंट से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर वह बेटे को जिला अस्पताल ले गई। वहां हालत गंभीर बताकर डॉक्टर ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पिटाई से घायल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। इस मामले में केस दर्ज करके पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अंकित, अमित कुमार और एक अन्य बाल अपचारी को पकड़ लिया। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।