{"_id":"64d0966cffbc68ed3e097193","slug":"dead-body-of-youth-found-in-aami-river-fear-of-murder-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आमी नदी में युवक का मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आमी नदी में युवक का मिला शव, हत्या की आशंका
Mon, 07 Aug 2023 12:29 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:29 PM IST
सार
एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शव कहीं से बहकर आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व साक्ष्यों के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
गोरखपुर में आमी नदी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में गगहा इलाके के सोहगौरा गांव के सामने आमी नदी में रविवार को एक 35 वर्षीय युवक का उतराता शव मिला। उसके मुंह व नाक में चोट के निशान होने की वजह से हत्या की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस ने शव को बरामद कर पहचान करने की कोशिश की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। मौत की असल वजह जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, सोहगौरा गांव के पास दोपहर में लोगों ने शव को नदी में उतराते देखा। कुछ ही देर में वहां पर भीड़ एकत्र हो गई और फिर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला।
इसे भी पढ़ें: थाने में बोली युवती- मेरी इज्जत लूट गई, अब केस वापसी की लगा रही गुहार
विज्ञापन
मृतक के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था और चोट के निशान भी नजर आए। जिसे देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शव कहीं से बहकर आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व साक्ष्यों के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।