{"_id":"63da0c002cff8a06d33c86ac","slug":"dead-body-of-youth-found-hanging-from-tree-in-gorakhpur-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
Wed, 01 Feb 2023 12:21 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 01 Feb 2023 12:21 PM IST
सार
करनपुरा निवासी स्वामीनाथ उर्फ हरिराम का बेटा आदर्श रात में ही घर से निकल गया था। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे कि मंगलवार सुबह उसका पेड़ से लटकता शव मिला गया। पिता घर पर ही रहकर खेती करते हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में हरपुर बुदहट इलाके के करनपुरा गांव में एक खाली मकान में उगे पेड़ से मंगलवार को गांव के आदर्श (18) की लटकती लाश मिली है। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, करनपुरा निवासी स्वामीनाथ उर्फ हरिराम का बेटा आदर्श रात में ही घर से निकल गया था। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे कि मंगलवार सुबह उसका पेड़ से लटकता शव मिला गया। पिता घर पर ही रहकर खेती करते हैं।
विज्ञापन
आदर्श दो भाइयों में बड़ा था। पुलिस प्रथमदृष्टया मामले को खुदकुशी मान रही है। परिजन किसी से भी दुश्मनी से इनकार किए है। अगर उसने खुदकुशी की है तो इसकी क्या वजह है, परिजन भी नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मारपीट की आरोपी मां-बेटी को जेल भेजा
हरपुर बुदहट इलाके के बुदहट गांव में सोमवार रात युवक की पिटाई करने के आरोपी मां-बेटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। जानकारी के मुताबिक, गांव के पास के ही श्रीकांत (27) को पुरानी रंजिश में मां-बेटी ने अपने घर की अन्य महिलाओं के साथ मिलकर बेरहमी से पीट दिया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। अस्पताल में भर्ती श्रीकांत की पत्नी तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी सुमिता देवी और उसकी बेटी राधिका को गिरफ्तार कर लिया।