फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dead body of young man found in drain

गोरखपुर: शादी में गए युवक का नाले में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 10 May 2022 03:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 10 May 2022 03:09 PM IST
सार

एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि प्रारंभिक जांच में निर्माणाधीन नाली में गिरने से मौत की बात सामने आ रही है। परिजनों ने किसी से विवाद होने से इंकार किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चलेगा।

विज्ञापन
Dead body of young man found in drain
मौके पर जुटे पुलिस अधिकारी, इनसेट में मृतक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

घर सें शादी समारोह में गए युवक का शव घर के सामने निर्माणाधीन नाली में मिला। पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। यह मामला खोराबार क्षेत्र के जंगल अयोध्या प्रसाद गांव का है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, जंगल अयोध्या प्रसाद निवासी रामकुमार जायसवाल (37) सोमवार की रात 10 बजें घर से साइकिल से गांव में रामाज्ञा यादव के घर शादी में गया था। मंगलवार की भोर में घर के लोग जागे और बाहर निकले तो देखें घर के सामने बनी नाली में ऊपर से रखे पटरे के बगल में राजकुमार गिरा हुआ हैं और उसके ऊपर साइकिल पड़ी है।
विज्ञापन


सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के भाई रामलक्षण ने बताया कि हमारा मूल गांव सोनबरसा उजरी पट्टी थाना पिपराइच है। मृतक मजदूरी का काम करता था, अपने पीछे पत्नी अनीता, बेटी कविता (24), सूरज (15), धीरज (13), नीरज (10) को छोड़ गया है। पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी कविता की शादी हो चुकी है। अन्य तीनों बच्चे गांव के परिषदीय स्कूल में पढ़ते हैं। घटनास्थल का निरीक्षण एसपी सिटी एवं सीओ कैंट ने किया।

इस संबंध में एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि प्रारंभिक जांच में निर्माणाधीन नाली में गिरने से मौत की बात सामने आ रही है। परिजनों ने किसी से विवाद होने से इंकार किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed