{"_id":"6180f1bc34eb3c54bd047a2a","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: जमानत पर छूटकर आए युवक का फंदे से लटका मिला शव, पुलिस ने जताई खुदकुशी की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: जमानत पर छूटकर आए युवक का फंदे से लटका मिला शव, पुलिस ने जताई खुदकुशी की आशंका
Tue, 02 Nov 2021 01:37 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 02 Nov 2021 01:37 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक रवि पर गत 23 सितंबर को ही एक महिला पर चाकू से हमला किया था। इसी मामले में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक तरफा प्यार में महिला को चाकू मारने के आरोपों से घिरे व हत्या के प्रयास के मामले में जेल से जमानत पर छूटकर बाहर आने वाले रवि चौधरी (24) का शव फंदे से लटका मिला है। वह रिश्तेदार के घर रहता था। पुलिस के मुताबिक रवि ने आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
जानकारी के मुताबिक गगहा थानाक्षेत्र के ग्राम गजपुर निवासी रवि चौधरी (24) कौड़ीराम के बलुवा में रिश्तेदार के साथ किराए के मकान में रहता था। रिश्तेदार की दुकान है। लिहाजा, दुकान पर सहयोग भी करता था। सोमवार को दुकान से कमरे में चला गया। काफी देर तक वापस नहीं आने पर खोजबीन शुरू हुई।
रिश्तेदार कमरे में गए तो वहां साड़ी के फंदे से शव लटका हुआ था। पुलिस को सूचना देकर एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक रवि पर गत 23 सितंबर को ही एक महिला पर चाकू से हमला किया था। इसी मामले में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भी भेजा था। जल्द ही जमानत पर छूटकर जेल से बाहर आया था।