फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dead body of two boys found in Pokhare at Kushinagar

कुशीनगर: पोखरे में मिला दो बालकों का शव, हत्या की आशंका

Tue, 27 Jul 2021 02:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 27 Jul 2021 02:07 PM IST
सार

एकलव्य नगर निवासी 12 वर्षीय अंकुश पुत्र शंभू निषाद तथा 10 वर्षीय रंजीत पुत्र नत्थू दोपहर 12 बजे अपने घर से निकले थे। शाम को करीब साढ़े छह बजे दोनों के चीनी मिल से सटे पोखरे में डूबने की सूचना उनके परिजनों और मोहल्लावासियों को मिली।

विज्ञापन
Dead body of two boys found in Pokhare at Kushinagar
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुशीनगर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां कप्तानगंज कस्बे के वार्ड नंबर-छह एकलव्य नगर के निवासी दो बालकों का सोमवार की शाम को एक पोखरे में शव मिला। परिजन उनका शव लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे और काफी हंगामा किया। परिजनों का आरोप था कि उनकी मौत डूबने से नहीं, बल्कि हत्या की गई है।

विज्ञापन


कप्तानगंज चीनी मिल से सटे एकलव्य नगर निवासी 12 वर्षीय अंकुश पुत्र शंभू निषाद तथा 10 वर्षीय रंजीत पुत्र नत्थू दोपहर 12 बजे अपने घर से निकले थे। शाम को करीब साढ़े छह बजे दोनों के चीनी मिल से सटे पोखरे में डूबने की सूचना उनके परिजनों और मोहल्लावासियों को मिली। इसकी सूचना पर परिजन और मोहल्लेवासी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


कस्बा चौकी इंचार्ज विरेंद्र कुमार सिंह के साथ पुलिस टीम पोखरे पर शवों को कब्जे में लेने पहुंची। कुछ लोगों का कहना है कि यहां पर आक्रोशित लोगों ने पुलिसवालों पर ईट-पत्थर फेंके। हालांकि इससे किसी पुलिसकर्मी को चोट नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम ने मौके की नजाकत को देखते हुए सबसे पहले दोनों बालकों का शव अपने कब्जे में लिया और उसे लेकर थाने पर पहुंची। इसके बाद मंसूरगंज चौकी पर गए एसओ गोपाल पांडेय भी कप्तानगंज थाने में पहुंच गए। इस दौरान ग्रामीणों की भारी भीड़ थाने से लगाए सीएचसी तक फैल गई थी। लोग पुलिस प्रशासन के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे। पुलिस ने यहां विवेक और धैर्य से काम लेते हुए स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस को इसके लिए हल्का फुल्का बल प्रयोग करना पड़ा।


कप्तानगंज थाने के एसओ गोपाल पांडेय ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजन अभी तहरीर नहीं दिए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed