फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dead body of three people found hanging in Gorakhpur

गोरखपुर: जिले में तीन लोगों की फंदे से लटकती लाश मिली, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 11 May 2022 11:02 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 11 May 2022 11:02 AM IST
सार

गोरखपुर जिले में मंगलवार को तीन शव मिले हैं। यह तीनों शव बांसगांव, गीडा और गुलरिहा इलाके में मिले हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Dead body of three people found hanging in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के गुलरिहा, बांसगांव और गीडा थाना क्षेत्र में अलग-अलग तीन लोगों की फंदे से लटकती लाश मिली है। पुलिस ने मौत की वजह जानने के लिए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच के बाद पुलिस का दावा है कि तीनों लोगों ने खुदकुशी की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कौड़ीराम प्रतिनिधि के मुताबिक, बांसगांव के जगदीशपुर ओझौली निवासी राहुल गुप्ता (27) की घर में फंदे से लटकती लाश मिली। उन्होंने पंखे पर साड़ी के सहारे फंदा बनाया था। पिता रामअवध गुप्ता ने बताया कि बेटा सोमवार रात में खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। मंगलवार की सुबह जब देर तक उठा नहीं तो पिता ने दरवाजे को खटखटाया और आवाज दी। अंदर से आवाज न आने पर खिड़की से कमरे में देखा तो शव पंखे पर साड़ी के फंदे से लटका था। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


गुलरिहा प्रतिनिधि के मुताबिक, इलाके के हरसेवकपुर नंबर दो टोला दहला निवासी शंभू यादव (35) का मंगलवार सुबह घर में फंदे से लटकता शव मिला। उसने साड़ी का फंदा बनाकर कुंडे से लगाया था। घरवालों ने बताया कि मंगलवार दिन में 11 बजे शराब पीकर आया और पत्नी से शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगा तो पत्नी ने मना किया। इसके बाद मारपीट किया और फिर उसने फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गीडा प्रतिनिधि के मुताबिक, इलाके के नौसड़ के पास स्थित बहरामपुर दक्षिणी में राप्ती नदी के किनारे बगीचे में लगभग 50 वर्षीय अधेड़ का शव पेड़ से लटकता मिला। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। चौकी इंचार्ज सूरज सिंह मौके पर पहुंचे और शिनाख्त की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed