{"_id":"624bd3227f8b6f1bc3472e97","slug":"dead-body-of-poultry-farm-operator-jumped-in-kuano-river-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: कुआनो नदी में कूदे पोल्ट्री फार्म संचालक का मिला शव, इस वजह से दी थी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: कुआनो नदी में कूदे पोल्ट्री फार्म संचालक का मिला शव, इस वजह से दी थी जान
Tue, 05 Apr 2022 10:56 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 05 Apr 2022 10:56 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
बस्ती जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के भदेश्वरनाथ गांव के पीछे स्थित मोहटा घाट से सोमवार को कुआनो नदी में कूदे 35 वर्षीय युवक का मंगलवार सुबह तिलहवा के पास शव मिला। शव मिलने की सूचना पाकर बड़ी संख्या में आसपास के लोग पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। लोगों में चर्चा है कि काफी रूपये उधार लेने के वजह से उसी दबाव में युवक ने ऐसा कदम उठाया।
विज्ञापन
नगर थाना क्षेत्र के अगई भगाड़ निवासी मनीष सिंह पुत्र वंशराज सिंह पोल्ट्री फार्म का काम करते थे। शहर के रानी लक्ष्मीबाई कॉम्पलेक्स में कार्यालय खोल रखा था। परिवार वालों के अनुसार रुपयों के लेन-देन को लेकर मनीष कुछ दिनों से काफी परेशान थे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे मोहटा घाट से कुआनो नदी में उन्होंने छलांग लगा दी। बाद में खेतों में काम कर रही महिलाओं ने बताया कि उन सबने नदी में कूदने से पहले फोन पर उन्हें किसी से बात करते देखा था।
विज्ञापन