{"_id":"64bbccc7ab1c1dad2f0eab3b","slug":"dead-body-of-missing-married-woman-found-in-river-for-three-days-in-basti-2023-07-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Basti News: तीन दिन से गायब विवाहिता का नदी में उतराता मिला शव, एक साल पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: तीन दिन से गायब विवाहिता का नदी में उतराता मिला शव, एक साल पहले हुई थी शादी
Sat, 22 Jul 2023 06:04 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 22 Jul 2023 06:04 PM IST
सार
सीओ कलवारी विनय चौहान, थानाध्यक्ष कप्तानगंज रोहित उपाध्याय, चौकी प्रभारी दुबौला जय प्रकाश चौबे मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। थानाध्यक्ष रोहित उपाध्याय ने बताया कि सरिता के मौत की असली वजह क्या है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले में तीन दिन पहले मायके से गायब हुई विवाहिता का रवई नदी में उतराता शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना से जुड़े तमाम बिंदुओं पर जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कटरा खुर्द निवासी रामकरन ने अपनी बेटी सरिता (23) का विवाह करीब एक वर्ष पहले नगर थाना क्षेत्र के कटया गांव निवासी अजय के साथ किया था। कुछ दिन पूर्व सरिता अपने मायके आई हुई थी। बुधवार को दोपहर अचानक वह अपने मायके कटरा खुर्द से गायब हो गई।
विज्ञापन
परिवार के लोगों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। पिता राम करन ने बताया कि उनकी बेटी मानसिक रूप से काफी परेशान चल रही थी। जब वह घर से गायब हुई तभी से वह लोग खोजबीन कर रहे थे। शनिवार की सुबह गांव के कुछ युवक रवई नदी के किनारे गए थे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: अगले माह गोरक्षनगरी को मिल सकती है दो बड़ी इंडस्ट्री की सौगात, CM योगी कर सकते हैं उद्घाटन
इसी दौरान उन लोगों ने नदी के किनारे जलकुंभी में फंसा हुआ एक शव देखा। ग्राम प्रधान को इसकी सूचना दी गई। ग्राम प्रधान ने स्थानीय पुलिस को मामले से अवगत कराया।
सीओ कलवारी विनय चौहान, थानाध्यक्ष कप्तानगंज रोहित उपाध्याय, चौकी प्रभारी दुबौला जय प्रकाश चौबे मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने मौके पर पहुंचकर तमाम साक्ष्य संकलित किए।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में रामगढ़ताल रिंग रोड समेत 43 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे सीएम योगी
थानाध्यक्ष रोहित उपाध्याय ने बताया कि सरिता के मौत की असली वजह क्या है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।