Good News: अगले माह गोरक्षनगरी को मिल सकती है दो बड़ी इंडस्ट्री की सौगात, CM योगी कर सकते हैं उद्घाटन
गीडा सीईओ पवन अग्रवाल ने कहा कि वर्जनतत्वा प्लास्टिक फैक्ट्री का काम पूरा हो चुका है। कुछ औपचारिकताएं रह गई हैं, जो जल्द ही पूरी हो जाएगी। सीपी मिल्क में मशीनें लगनी शुरू हो गई है। दोनों कंपनी के निदेशक से वार्ता चल रही है। जल्द ही दोनों फैक्ट्री का उद्घाटन हो सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) में जल्द ही दो बड़े उद्योगों का उद्घाटन हो सकता है। दोनों उद्योगों के लगने के बाद एक हजार प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से चार से पांच हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। इन उद्योगों में तत्वा प्लास्टिक और ज्ञान डेयरी का सीपी मिल्क शामिल हैं। तत्वा प्लास्टिक का 100 फीसदी काम पूरा हो चुका है। कंपनी ने मुख्यमंत्री से उद्घाटन का समय मांगा है।
गीडा के सेक्टर-26 में छह एकड़ में तत्वा प्लास्टिक को गीडा प्रशासन ने जमीन आवंटित की थी। जमीन आवंटन के बाद फैक्ट्री ने तेजी से काम करते हुए इसी साल मशीनें भी लगा दी हैं। मुख्य रूप से यह कंपनी हर घर नल योजना में प्रयोग किए जाने वाले प्लास्टिक के पाइप का निर्माण करेगी। फैक्ट्री में पाइप बनाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। केवल कुछ औपचारिकताएं बाकी हैं, जो 15 से 20 दिनों के अंदर पूरी हो जाएंगी।
इसके बाद अगस्त माह में ही पाइप के प्रोडक्शन का काम भी शुरू हो जाएगा। कंपनी के निदेशक गगन गोयल ने बताया कि 100 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। सभी काम पूरे हो गए हैं। कुछ जगहों से लाइसेंस लेना है। मिलते ही इसे बाजार में बेचने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री से समय मांगा गया है। मुख्यमंत्री का समय मिलते ही फैक्ट्री का उद्घाटन कराया जाएगा।
इसे भी पढ़ें: हैवानियत की हद पार: छज्जे के विवाद में युवक को पीटकर मार डाला, पत्नी-भाई गंभीर
300 से अधिक कर्मियों की नियुक्ति की गई
कंपनी के निदेशक गगन गोयल ने बताया कि फैक्ट्री में करीब 300 कर्मियों की नियुक्ति की जा चुकी है। जैसे फैक्ट्री में प्रोडेक्शन का काम शुरू होगा, वैसे ही और कर्मियों की नियुक्ति की जाएगी। फैक्ट्री से अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मुहैया कराएगी। यही उद्देश्य है। इससे गोरखपुर के लोगों को रोजगार के लिए कहीं भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इसे भी पढ़ें: दुल्हन निकली 420: सास को कमरे में बंद कर बहू जेवर लेकर चंपत, CCTV में कैद हुई घटना
ज्ञान डेयरी के सीपी प्लांट में मशीनें लगनी शुरू
गीडा में ज्ञान डेयरी का सीपी प्लांट अगस्त में बनकर तैयार हो जाएगा। इस प्लांट के तैयार होने के बाद कंपनी तीन लाख लीटर दूध प्रतिदिन पशुपालकों से खरीदेगी। प्रत्यक्ष रूप से 400 लोगों को रोजगार मिलेगा। इस प्लांट का 90 फीसदी कम पूरा हो चुका है। कुछ आधुनिक मशीनें आनी थी, जो आ गई हैं।
इस प्रोजेक्ट पर ज्ञान डेयरी ने 70 से 80 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। ज्ञान नाम से बाजार में दूध से जुड़े उत्पाद बेचने वाली कंपनी है, जो सीपी मिल्क नाम से गीडा में 70 से 80 करोड़ रुपये की लागत से डेयरी उत्पादों की इकाई स्थापित कर रही है। गीडा में यह प्लांट भीटी रावत के सेक्टर-26 के पास बन रहा है। इस प्लांट में दूध और दही से जुड़े सभी उत्पाद बनाए जाएंगे। अच्छी बात यह है प्रतिदिन इस प्लांट में तीन लाख लीटर दूध की खपत होगी। अगस्त माह में मुख्यमंत्री इसका भी उद्घाटन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर विश्वविद्यालय में बवाल: अराजकता की पुरानी राह, फिर याद आया सिरफोड़वा
अडानी ग्रुप को भीटी रावत में पसंद आई है जमीन
इसे भी पढ़ें: इस मंदिर में ब्रिटिश हुकूमत के अंग्रेज अफसर भी टेकते थे माथा, इतिहास जानकर हो जाएंगे हैरान
इसकी वजह यह है कि यह इलाका रेलवे लाइन से जुड़ा हुआ है। यही कारण है कि कंपनी के अधिकारियों को यह जमीन पसंद आई है। गीडा प्रशासन को उम्मीद जगी है कि इसी जमीन को लेकर अधिग्रहण हो सकता है। अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो यह गीडा में सीमेंट की दूसरी फैक्ट्री होगी। अभी तक गीडा में केवल गैलेंट ग्रुप की तरफ से सीमेंट की एक फैक्ट्री लगाई गई है।
गीडा सीईओ पवन अग्रवाल ने कहा कि वर्जनतत्वा प्लास्टिक फैक्ट्री का काम पूरा हो चुका है। कुछ औपचारिकताएं रह गई हैं, जो जल्द ही पूरी हो जाएगी। सीपी मिल्क में मशीनें लगनी शुरू हो गई है। दोनों कंपनी के निदेशक से वार्ता चल रही है। जल्द ही दोनों फैक्ट्री का उद्घाटन हो सकता है। अडानी ग्रुप ने गीडा में जमीन देखी है। गीडा के पास पर्याप्त लैंड बैंक है, जो भी जमीन पसंद आएगी उसे कंपनी को अधिग्रहण किया जाएगा।