फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dead body of laborer missing for five days found at post mortem house

Deoria News: पोस्टमार्टम हाउस पर मिला पांच दिनों से लापता मजदूर का शव, परिजनों ने किया हंगामा

Sun, 19 Jun 2022 05:53 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sun, 19 Jun 2022 05:53 PM IST
सार

सोशल मीडिया के माध्यम से शव मिलने की सूचना एक ग्रुप में प्रसारित हुई। देवरिया पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे लोगों ने शव की पहचान किताब चौहान के रूप में की। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
dead body of laborer missing for five days found at post mortem house
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले में 14 जून की सुबह ठेकेदार के साथ काम पर गए नगर के फानी टोला के मजदूर का शव देवरिया पोस्टमार्टम हाउस पर मिला। शिनाख्त के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। देर रात शव को दरवाजे पर रख तकरीबन दो घंटे तक हंगामा किया। ठेकेदार पर इलाज नहीं कराने और लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे थे। बाद में कुछ जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ और घर वालों ने अंतिम संस्कार किया।

विज्ञापन


लार नगर के फानी टोला निवासी किताब चौहान (50) पत्नी सविता व दो बच्चों के साथ घर पर रहते थे।  मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार वालों के मुताबिक, 14 जून सुबह करीब छह बजे नगर का एक ठेकेदार लकड़ी कटवाने की बात कहकर ले गया। शाम तक किताब चौहान नहीं लौटे तो घर वालों को चिंता होने लगी।
विज्ञापन


परिजनों ने ठेकेदार से पूछा तो बताया कि तबीयत खराब होने की बात कह किताब चौहान काम करने से मना कर घर लौट गए थे। शनिवार को परिजन गुमशुदगी की सूचना देने पुलिस के पास गए थे। इसी बीच सोशल मीडिया के माध्यम से शव मिलने की सूचना एक ग्रुप में प्रसारित हुई। देवरिया पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे लोगों ने शव की पहचान किताब चौहान के रूप में की। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद देर रात शव घर पहुंचने पर परिजन ठेकेदार पर इलाज नहीं कराने और तबीयत खराब होने पर घर तक नहीं छोड़ने और इसकी सूचना परिजनों को नहीं देने का आरोप लगा शव को तकरीबन दो घंटे तक रोक कर हंगामा किया।


जानकारी होने पर पहुंचे चेयरमैन के प्रतिनिधि जगदीश यादव व हियुवा जिला मंत्री अरुण कुमार सिंह गुड्डू ने परिजनों को शांत कराया। उधर, पति की मौत से पत्नी सविता देवी बेसुध पड़ी थी। दोनों बेटों बृजेश चौहान और मुकेश चौहान का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक नवीन सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed