{"_id":"6131c2f78ebc3e5fa21d3cc0","slug":"dead-body-of-girl-found-at-home-door-at-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शौच के लिए निकली युवती का शव दरवाजे पर मिला, पड़ोसी पर लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शौच के लिए निकली युवती का शव दरवाजे पर मिला, पड़ोसी पर लगाया हत्या का आरोप
Fri, 03 Sep 2021 12:15 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 03 Sep 2021 12:15 PM IST
सार
एक सप्ताह पूर्व विवाद में मृतका के परिजनों और पड़ोसी के बीच मारपीट भी हुई थी। जिसमें पड़ोस की एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की सुबह शौच के लिए निकली युवती का शव उसके दरवाजे पर मिला। परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप गांव के ही एक व्यक्ति पर लगाया है। घटना की जानकारी होने पर सीओ व पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ किया। एसपी ने थानेदार को मुकदमा दर्ज कर जांच का आदेश दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, तरकुलवा थाना क्षेत्र के बेलही गांव की रहने वाली कलाबुन (20) पुत्री मुमताज अंसारी घर पर रहती थी। वह तीन बहनों में सबसे छोटी थी। मुमताज का पड़ोस के एक व्यक्ति से विवाद चल रहा है। एक सप्ताह पूर्व विवाद में मुमताज और पड़ोसी के बीच मारपीट भी हुई थी। जिसमें पड़ोस की एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
इधर, शुक्रवार की भोर में कलाबुन शौच के लिए निकली थी। कुछ देर बाद उसका शव दरवाजे पर मिला। परिजन कलाबुन का शव देखकर चिखने-चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तरकुलवा पुलिस को दी। घटना की जानकारी होने पर क्षेत्राधिकारी सदर श्रीयस त्रिपाठी और एसपी डॉ. श्रीपति त्रिपाठी मौकै पर पहुंचे। जहां मृतका के परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लिया।
विज्ञापन
एसपी ने थानेदार को मामले की तह तक पहुंचने का निर्देश दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने युवती की हत्या कर शव को दरवाजे पर फेंकने का आरोप लगाया है। मां अजबुन निशा का रो- रो कर बुरा हाल है।
देवरिया के एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि युवती का शव दरवाजे पर मिला है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगा।