{"_id":"60fe981f8ebc3e58680a948b","slug":"dead-body-of-a-person-found-in-canal-at-siddharthnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर: नहर में मिला व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर: नहर में मिला व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका
Mon, 26 Jul 2021 04:41 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 26 Jul 2021 04:41 PM IST
सार
मिठवल से गुजरने वाली सरयू नहर में सोमवार की सुबह 55 वर्षीय अधेड़ का शव मिला है। इसकी जानकारी मिलते ही क्षेत्र के लोग जुट गए और किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले के बांसी कोतवाली क्षेत्र के मिठवल गांव के पास सोमवार को सरयू नहर में एक व्यक्ति का उतराता हुआ शव मिला। उसके मुंह से खून निकला हुआ है, जिससे हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस शव के शिनाख्त की कोशिश में जुटी हुई है, लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिली। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
बांसी क्षेत्र के मिठवल से गुजरने वाली सरयू नहर में सोमवार की सुबह 55 वर्षीय अधेड़ का शव मिला है। इसकी जानकारी मिलते ही क्षेत्र के लोग जुट गए और किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
पुलिस ने शव के शिनाख्त की घंटो कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। मृतक बनियान व अंडरवियर में मिला है। उसके शरीर में सफेद दाग है। नहर में टकराने से मुख के पास से खून निकला हुआ है। पुलिस ने शव के शिनाख्त की घंटो कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली तो पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
सीओ बांसी अरुणचंद ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस संबंध में कोतवाल छत्रपाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और शिनाख्त में जुटे हुए है। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही रहस्य से पर्दा उठ जाएगा।