{"_id":"64c264c914bc076a8f0746c7","slug":"dead-body-found-hanging-from-tree-of-young-man-in-gorakhpur-2023-07-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: घर से बाइक लेने निकले युवक की पेड़ से लटकती मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: घर से बाइक लेने निकले युवक की पेड़ से लटकती मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 27 Jul 2023 06:07 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो सरहरी (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो सरहरी (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 27 Jul 2023 06:07 PM IST
सार
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चलेगा, रिपोर्ट व जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
विस्तार
गोरखपुर जिले में गुलरिहा इलाके के भम्भौर गांव में बृहस्पतिवार सुबह नीरज (24) का फंदे से लटकती लाश मिली। नीरज बुधवार की शाम में एक युवक के पास बेची गई अपनी बाइक को वापस लेने के लिए निकला था। फंदे से लटकता शव सुबह ग्रामीणों ने देखा और फिर पुलिस को घटना की जानकारी की दी।
विज्ञापन
मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पेड़ के पास ही युवक की एक बाइक और जेब से मोबाइल फोन मिला है। पिता रामज्ञा ने पुलिस को जांच कर कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Trending Videos
जानकारी के मुताबिक, भम्भौर गांव निवासी रामज्ञा के दो बेटों में छोटा नीरज एक युवक को 49 हजार रुपये में बाइक बेचा था। जिस युवक ने बाइक को खरीदा था, उसने 30 हजार रुपया दिया था, 19 हजार बाकी था। बाकी का पैसा नहीं दे रहा था तो नीरज 30 हजार रुपया 3 दिन पहले उसको वापस कर बाइक वापस मांगने लगा। लेकिन, वो बाइक देने में आनाकानी कर रहा था।
इसे भी पढ़ें: बस्ती में हादसा: ट्रक ओवरटेक करते समय फिसलकर गिरी बाइक, पीछे बैठे शख्स की मौत
बुधवार शाम को 6 बजे फोन कर बाइक देने के लिए बुलाया। पिता ने आरोप लगाया कि मेरा बेटा उसके बुलाने पर अपनी बाइक लेकर शाम को निकला लेकिन, बृहस्पतिवार सुबह तक वापस नहीं आया। सुबह उसका शव मिला। नीरज के पिता ने तहरीर दी है।