फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dead bodies of two married women found hanging

Gorakhpur News: दो विवाहिताओं का फंदे से लटकता मिला शव

Sat, 09 Dec 2023 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Dead bodies of two married women found hanging
- चिलुआताल और गगहा इलाके में शव मिला, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो विवाहिताओं का शव शुक्रवार को फंदे से लटकता मिला। चिलुआताल और गगहा में शव मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने मौत की वजह जानने के लिए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गगहा में मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गगहा में शव मिलने के बाद हत्या का आरोप लगाया
गगहा। क्षेत्र के गजपुर बाजार में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पाकर पहुंचे मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि, कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें बीमारी से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठाने की बात लिखी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, गजपुर निवासी अनिल गुप्ता की शादी पिछले साल दिसंबर माह में गोला निवासी शालू गुप्ता (23) के साथ हुई थी। शुक्रवार की सुबह शालू का शव कमरे में साड़ी के फंदे से पंखे में लटका मिला। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर गजपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी पाकर मृतका के मायके पक्ष के लोग भी ससुराल पहुंच गए। ससुराल वालों का कहना है कि शालू ने बीमारी के चलते आत्महत्या कर ली तो वहीं, मायके वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

चिलुआताल में दुपट्टे से लटका मिला शव
चिलुआताल। इलाके के सोनबरसा में पंखे के सहारे दुपट्टा से लटका विवाहिता का शव मिला। जानकारी के मुताबिक, सोनबरसा बड़का टोला निवासी खुद्दुर पासवान की बेटी पूनम (28) वर्ष की शादी आठ वर्ष पूर्व बैजनाथपुर के टोला नाथपुर में दुर्योधन पासवान के साथ हुई थी।
पूनम को पांच वर्ष की बेटी शिवांगी व छोटी बेटी तीन वर्ष की हुई है। शादी के कुछ वर्ष बाद पति-पत्नी के बीच आपसी मनमुटाव होने की वजह से पूनम एक वर्ष से दोनों बेटियों के साथ मायके में रहकर मेहनत मजदूरी कर बच्चों का पालन पोषण कर रही थी।

बृहस्पतिवार को पूनम खाना खाकर बच्चों के साथ सोई थी। इस बीच रात में वह दुपट्टा से पंखे में फंदा बनाकर झूल गई। सुबह जब परिवार के लोगों ने देखा तो चीखने चिल्लाने लगे। अगल-बगल के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed