{"_id":"6487808bbe9364a0cf0904e9","slug":"dead-bodies-of-both-the-drowned-youths-found-in-rapti-river-compensation-of-four-lakhs-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1003-205265-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे को बचाने कूदे थे दोनों: राप्ती नदी में डूबे दोनों युवकों के शव मिले, चार चार लाख का मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे को बचाने कूदे थे दोनों: राप्ती नदी में डूबे दोनों युवकों के शव मिले, चार चार लाख का मुआवजा
Tue, 13 Jun 2023 12:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 12:54 PM IST
सार
एसओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चा नहाने के दौरान डूबा और उसे बचाने गए दोनों युवक भी डूब गए। बच्चे का शव रविवार को तो दोनों युवकों के शव सोमवार को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं, डीएम कृष्णा करुणेश ने परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजे का एलान किया है।
विज्ञापन
राप्ती नदी में डूबे दोनों युवकों के शव मिले, चार चार लाख का मुआवजा
विस्तार
गोरखपुर के राप्ती नदी में आठ साल के बच्चे को बचाने के लिए डूबे दोनों युवकों के शव सोमवार को एनडीआरएफ की टीम ने बाहर निकाल दिए। दोनों की मौत के बाद उनके घर में कोहराम मच गया। उधर, मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बसंतपुर निवासी अमरजीत साहनी (8) अपने रिश्तेदार गोविंद साहनी के साथ नदी किनारे गया था। इस दौरान वह खेलते खेलते नदी में नहाने चला गया। गहरे पानी में जाकर डूबने लगा। उसे डूबता देख बचाने के लिए रायगंज दक्षिणी निवासी मोहम्मद सैफ (20) और खूर्रमपुर के गोविंद साहनी (19) भी नदी में कूद गए। तीनों लापता हो गए।
विज्ञापन
पुलिस व गोताखोर तीनों की तलाश करने लगे। रविवार देर शाम आठ वर्षीय बच्चे अमरजीत का शव मिल गया था। शव मिलते ही उसके घर पर कोहराम मच गया था। वहीं, सोमवार सुबह से ही गोताखोर दो अन्य युवकों की तलाश में जुटे रहे। शाम होते होते सैफ व गोविंद साहनी के शव भी नदी से बरामद कर लिए गए। मौत के बाद तीनों के घर पर कोहराम मच गया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: बेटे के सामने ही महिला से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
एसओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चा नहाने के दौरान डूबा और उसे बचाने गए दोनों युवक भी डूब गए। बच्चे का शव रविवार को तो दोनों युवकों के शव सोमवार को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं, डीएम कृष्णा करुणेश ने परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजे का एलान किया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन