{"_id":"6486ba3dd5ad18dd5f0f3a44","slug":"accused-of-molestation-woman-in-front-of-son-arrested-2023-06-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बेटे के सामने ही महिला से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बेटे के सामने ही महिला से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
Mon, 12 Jun 2023 11:55 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 12 Jun 2023 11:55 AM IST
सार
महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी उनके पति का दोस्त है। वह अक्सर घर आता-जाता था। एक दिन घर में आकर उसन जबरन दुष्कर्म किया। उस दौरान बेटा भी घर पर था। फिर तीन जून को पति की गैरमौजूदगी में अचानक वह अपने दोस्त के साथ आया। बेटे के साथ जबरन गाड़ी में बैठा लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गोरखपुर के शाहपुर इलाके में रहने वाली एक महिला से उनके बेटे के सामने ही दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने महिला और उनके बच्चे को घर से जबरन ले जाकर मारपीट भी की थी।
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार को छेड़खानी, मारपीट व धमकी देने की धारा में केस दर्ज किया था। लेकिन, जांच के दौरान दुष्कर्म का मामला सामने आने पर धारा बढ़ाकर आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन
आरोपी की पहचान शाहपुर के विष्णुपुरम निवासी अभिषेक ओझा के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी उनके पति का दोस्त है। वह अक्सर घर आता-जाता था। एक दिन घर में आकर उसन जबरन दुष्कर्म किया। उस दौरान बेटा भी घर पर था। फिर तीन जून को पति की गैरमौजूदगी में अचानक वह अपने दोस्त के साथ आया। बेटे के साथ जबरन गाड़ी में बैठा लिया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में हादसा: राप्ती नदी में नहाने गए बच्चे की डूबने से मौत, बचाने गए दो युवक भी डूबे
Trending Videos
रास्ते में सुनसान जगह पर उसने छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर बेटे और मेरे साथ मारपीट की। डॉयल 112 पर मिलाने की कोशिश करने पर मोबाइल फोन छीनकर तोड़ दिया।
महिला ने इसकी शिकायत पति से की, जिसके बाद थाने में सूचना दी गई। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
महिला ने इसकी शिकायत पति से की, जिसके बाद थाने में सूचना दी गई। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।