फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Atal Residential School illuminated by the light of 2,500 earthen lamps.

Gorakhpur News: 2500 दीयों की रोशनी से जगमग हुआ अटल आवासीय विद्यालय

Fri, 18 Sep 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 18 Sep 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Atal Residential School illuminated by the light of 2,500 earthen lamps.
सहजनवां (गोरखपुर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ‘आशीर्वाद का दीया सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बृहस्पतिवार को अटल आवासीय विद्यालय 2500 दीयों की रोशनी से जगमगा उठा। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में अध्ययनरत 800 से अधिक बच्चे उत्साह से भरे नजर आए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बच्चों से संवाद करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से समाज, देश और प्रदेश के प्रति अपने दायित्वों को और मजबूत करने के संकल्प के साथ सभी एकत्र हुए हैं। उद्देश्य केवल कार्यक्रम करना नहीं बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना है। उन्होंने बच्चों से पूछा कि क्या वे इस संकल्प में उनका साथ देंगे। इस पर बच्चों ने एक स्वर में हां कहकर जवाब दिया। विनोद तावड़े ने बच्चों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया और उनके कॅरिअर को लेकर बातचीत की।
विज्ञापन

बच्चों ने डॉक्टर, इंजीनियर और आईएएस बनने की इच्छा जताई। कक्षा नौ की छात्रा शिवांगी पांडेय ने कहा कि वह मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बनना चाहती है। क्षेत्रीय विधायक प्रदीप शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सभी सेवा का संकल्प लेते हैं। बच्चे देश की ताकत हैं और उनके बेहतर भविष्य के लिए समाज को मिलकर काम करना होगा। इससे पहले भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि विनोद तावड़े को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये बच्चे हुए पुरस्कृत
कार्यक्रम में अटल आवासीय विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि विनोद तावड़े ने कक्षा छह से आठ तक सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली अदिति मद्धेशिया और हाईस्कूल में सर्वाधिक अंक पाने वाले करन गुप्ता को सम्मानित किया। विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका के लिए अनुपमा निषाद और आलोक रंजन मौर्य, संगीत के लिए शिवांगी पांडेय, इसरो की यात्रा के लिए सोनू गुप्ता और अन्नू कुमारी, खेलकूद के लिए संजनी मद्धेशिया व राज साहनी और कला व रंगोली में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए निधि चौधरी को पुरस्कृत किया गया।


इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, विधायक प्रदीप शुक्ल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, क्षेत्रीय मंत्री बृजेश, पूर्व विधायक जीएम सिंह, राम जियावन मौर्य, परशुराम शुक्ल, रत्नेश पांडेय, नागेंद्र सिंह, राम बुझारत पासवान, केके पांडेय, छोटेलाल मौर्य, मनोज सिंह, ईश्वर चंद्र सिंह पुटू, मंजू तिवारी आदि मौजूद रहे। इसके अलावा उप श्रमायुक्त शक्ति सेन मौर्य, श्रम परिवर्तन अधिकारी प्रभात कुमार, राजेश कुमार, अटल आवासीय विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह, प्रशासनिक अधिकारी विवेकी राय, डॉ. चित्रा चतुर्वेदी और जीवन प्रकाश मिश्र भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed