फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   DDU Gorakhpur entrance examinations news update

गोरखपुर विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षाएं सितंबर के अंतिम सप्ताह से होगी शुरू, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Fri, 21 Aug 2020 06:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 21 Aug 2020 06:01 PM IST
विज्ञापन
DDU Gorakhpur entrance examinations news update
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक व स्नातकोत्तर की विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश के लिए परीक्षा सितंबर के अंतिम सप्ताह से शुरु हो जाएगी, सात अक्तूबर तक सभी परीक्षा करा ली जाएंगी। वहीं प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी गई है।

विज्ञापन


कुलपति प्रो.विजय कृष्ण सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई विश्वविद्यालय प्रवेश समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में तय किया गया कि परीक्षा के दौरान कोविड-19 को लेकर शासन व जिला प्रशासन के जो भी मानक व निर्देश होंगे, उसका शत-प्रतिशत पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा में कंटेनमेंट जोन के छात्र-छात्राओं को शामिल होने की अनुमति देने के लिए विश्वविद्यालय जिला प्रशासन व शासन को पत्र लिखेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन सुचारू रूप से परीक्षा संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन से भी मदद लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में परास्नातक प्रवेश परीक्षा के समन्वयक प्रो.विजय कुमार, स्नातक प्रवेश परीक्षा के समन्वयक प्रो.राजवंत राव, कुलसचिव डॉ. ओम प्रकाश, परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह, अधिष्ठाता विज्ञान संकाय प्रो. सुग्रीव नाथ तिवारी, अधिष्ठाता वाणिज्य संकाय प्रो. अवधेश तिवारी, अधिष्ठाता विधि संकाय प्रो. चंद्रशेखर तथा प्रो. रविशंकर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed