फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DDU Exams can start from September 1 in Gorakhpur

गोरखपुर विश्वविद्यालय की एक सितंबर से शुरू हो सकती हैं परीक्षाएं, आज शासन को भेजी जाएगी रिपोर्ट

Mon, 27 Jul 2020 12:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 27 Jul 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
DDU Exams can start from September 1 in Gorakhpur
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर विश्वविद्यालय (जीयू) एवं संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक अंतिम वर्ष और परास्नातक अंतिम सेमेस्टर की बची परीक्षाएं एक सितंबर से शुरू हो सकती हैं। परीक्षा में भीड़ न हो, इसके लिए एक पाली में ही परीक्षा कराने पर विचार चल रहा है।
विज्ञापन


अगर ऐसा होता है तो परीक्षाओं में विद्यार्थियों को तैयारी के लिए गैप मिल जाएगा। परीक्षा विभाग की ओर से समिति द्वारा तैयार की गई कार्ययोजना सोमवार को कुल सचिव के जरिए शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर परीक्षा और प्रोन्नत को लेकर परीक्षा विभाग और गठित समिति ने चार दिनों के मंथन के बाद कार्ययोजना तैयार कर ली है। परीक्षा को लेकर भी शेड्यूल बना लिया गया है। पहले परीक्षा तीन या छह सितंबर से कराने पर विचार चल रहा था, लेकिन बाद में एक सितंबर पर मुहर लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- डीडीयू: बीए, बीएससी-बीकॉम प्रथम व द्वितीय वर्षं के सभी विद्यार्थी पास


ऐसा करने के पीछे परीक्षाओं में गैप देने की मंशा है। परीक्षा में भीड़ जुटे इसपर भी समिति ने ध्यान दिया है। यही वजह है कि विश्वविद्यालय प्रशासन एक ही पाली में परीक्षा कराना चाहता है। अब सिर्फ अंतिम सेमेस्टर एवं अंतिम वर्ष की परीक्षाएं होनी हैं, तो विद्यार्थियों की संख्या भी पहले से काफी कम हो जाएगी। कई प्रश्नपत्रों की परीक्षाएं भी पूर्व में हो चुकी हैं।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमरेंद्र सिंह ने कहा कि शासन के दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए प्रोन्नत और परीक्षा की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। सोमवार को एक बार फिर उसका अध्ययन करके कुलसचिव को सौंप दिया जाएगा। कुलसचिव उसे शासन को भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed