फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DDU entrance exam results will come in the third week

Gorakhpur News: डीडीयू में तीसरे सप्ताह में आएंगे प्रवेश परीक्षा के परिणाम

Sun, 07 Jul 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 07 Jul 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
DDU entrance exam results will come in the third week
जुलाई के अंत में शुरू होगी प्रवेश की काउंसिलिंग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की स्नातक एवं परास्नातक के लिए चल रही प्रवेश परीक्षाएं नौ जुलाई को समाप्त हो जाएंगी। इनके परिणाम एक सप्ताह के भीतर जारी कर दिए जाएंगे। इस महीने के अंतिम सप्ताह में विश्वविद्यालय प्रशासन ऑनलाइन कांउसिलिंग शुरू कर देगा।
विश्वविद्यालय में स्नातक स्तर के 14 और परास्नातक स्तर के 33 पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा 27 जून से चल रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन प्रवेश परीक्षा के परिणाम जारी करने के एक हफ्ते बाद से कांउसिलिंग प्रक्रिया शुरू करेगा। ताकि जल्द से जल्द नव प्रवेशित विद्यार्थियों की कक्षाएं शुरू हो सकें।
विज्ञापन

-
14 पाठ्यक्रमों में सीधे प्रवेश
परास्नातक के 14 पाठ्यक्रमों में निर्धारित सीट की तुलना में कम आवेदन आए। ऐसे में उन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित नहीं की गई। ऐसे में सभी पाठ्यक्रमों में पंजीकृत अभ्यर्थियों को सीधे प्रवेश देने का निर्णय विश्वविद्यालय ने पहले ही ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
जुलाई के अंत में रेट
शोध पात्रता परीक्षा यानी रेट-2023 का आयोजन जुलाई के अंतिम सप्ताह में किया जाएगा। पहले यह परीक्षा तीसरे सप्ताह में प्रस्तावित थी, लेकिन सीएसआईआर-नेट की नई तिथि घोषित होने के कारण विश्वविद्यालय प्रशासन ने अब इसे अंतिम सप्ताह में आयोजित करने का निर्णय लिया है। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया जल्द इस परीक्षा की तिथि घोषित कर दी जाएगी।

-
कोट...
प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम इसी माह के तीसरे सप्ताह तक जारी कर दिए जाएंगे। परीक्षा की तरह काउंसिलिंग में भी शुचिता, पारदर्शिता और अभ्यर्थियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। पहली बार हो रही ऑनलाइन काउंसिलिंग अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों को दौड़-भाग से बचाएगी।
- प्रो. पूनम टंडन, कुलपति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed