{"_id":"5f6625de8ebc3e76e041f29a","slug":"ddu-entrance-exam-2020-will-be-held-from-october-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीयू में 14 अक्तूबर से होगी प्रवेश परीक्षा, 11 तक कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीयू में 14 अक्तूबर से होगी प्रवेश परीक्षा, 11 तक कर सकते हैं आवेदन
Sat, 19 Sep 2020 09:08 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 19 Sep 2020 09:08 PM IST
सार
- प्रवेश परीक्षा को लेकर विश्वविद्यालय में हुआ महत्वपूर्ण फैसला
- कुलपति की अध्यक्षता में हुई प्रवेश समिति की बैठक
विज्ञापन
DDU Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा टाल दी गई है। अब यह परीक्षा 29 सितंबर की जगह 14 अक्तूबर से शुरू होगी। छात्र इसके लिए 11 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। यह फैसला शनिवार को कुलपति की अध्यक्षता में प्रवेश समिति की बैठक में लिया गया है।
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय की स्नातक व परास्नातक प्रवेश परीक्षा को लेकर तमाम चर्चाएं चल रही थी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने शुक्रवार को प्रवेश-पत्र के डाउनलोड पर रोक भी लगा दिया था।
विज्ञापन
शनिवार को हुई प्रवेश समिति की बैठक में कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए स्नातक व परास्नातक के सभी विषयों के आवेदन की तिथि को 11 अक्तूबर तक बढ़ाने का फैसला किया गया। आवेदन की अंतिम तिथि के बाद अभ्यर्थी प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) 12 व 13 अक्तूबर को विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
प्रवेश परीक्षा 14 अक्टूबर से शुरू होगी। बताया जा रहा है कि जल्द ही विश्वविद्यालय प्रशासन इसकी विस्तृत समय सारणी जारी करेगा। बैठक में विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों (एफिलिएटेड कॉलेज) को भी प्रवेश संबंधित डाटा अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि इससे पूर्व प्रवेश परीक्षा की तिथि 29 सिंतबर निर्धारित की गई थी।
इस दौरान प्रो राजवंत राव, प्रो नंदिता सिंह, प्रो रवि शंकर सिंह, प्रो एसएन तिवारी, प्रो एनपी भोक्ता, प्रो चंद्रशेखर, प्रो एके गुप्ता, प्रो संदीप कुमार दीक्षित, परीक्षा नियंत्रक डॉ अमरेंद्र कुमार सिंह, रजिस्ट्रार डॉ ओम प्रकाश और सहायक मीडिया एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ रुचिका सिंह मौजूद रहीं।